फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Demonstration against the closure of Zydus factory

Udham Singh Nagar News: जायडस फैक्टरी की बंदी के विरोध में प्रदर्शन

Tue, 22 Aug 2023 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 22 Aug 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against the closure of Zydus factory
 सितारगंज में प्रदर्शन के बाद एसडीएम के प्रतिनि​धिा के जरिये मुख्य सचिव को पत्र भेजते सीटू कार्
सितारगंज। जायडस फैक्टरी की बंदी के विरोध में सीटू और फैक्टरी श्रमिकों ने प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्य सचिव को पांच सूत्री मांगों का पत्र भेजा। आरोप लगाया कि फैक्टरी प्रबंधन और ठेकेदारों की ओर से फैक्टरी के बंद होने के बाद से बेरोजगार कर्मचारियों को किसी भी अन्य फैक्टरी में काम न मिलने का नोटिस जारी किया गया। इससे अब यह कर्मचारी किसी भी फैक्टरी में काम नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन के संयोजक जगदेव सिंह के नेतृत्व में सीटू कार्यकर्ताओं और फैक्टरी के श्रमिकों ने एसडीएम दफ्तर पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और मुख्य सचिव को संबोधित पत्र एसडीएम के प्रतिनिधि को सौंपा। पत्र में कहा कि जायडस फैक्टरी के प्रबंधक और ठेकेदारों की ओर से श्रमिकों को किसी भी तरह की सहायता नहीं दी गई है। उन्होंने तालाबंदी के बाद मजदूरों को ग्रेच्युटी का लाभ और अवैध तालाबंदी के दौरान फैक्टरी में कार्यरत सभी मजदूरों को गुजारा देने की मांग की। साथ ही मजदूरों को देय भत्ता देने के साथ ही बेरोजगार कर्मचारियों को तत्काल काम पर लेने, फैक्टरी को दोबारा चालू करने और प्रबंधक एवं ठेकेदार खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। वहां संयोजक जगदेव सिंह, अनीता अन्ना, राजेंद्र सिंह, रेशमा अहमद, नरेंद्र सिंह, सूरज भंडारी, प्रकाश जोशी, खीमा पंत, सबीना, खुशबू, ज्योति चंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed