फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Demanding Rs 3 crore from BJP leader posing as Home Minister Amit Shah son in rudrapur

Uttarakhand: कुमाऊं के दो विधायकों को 3-3 करोड़ में मंत्री बनाने का झांसा, गृहमंत्री के बेटे के नाम से आई कॉल

Tue, 18 Feb 2025 10:11 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 18 Feb 2025 10:11 AM IST
सार

साइबर ठग ने गृहमंत्री के बेटे के नाम से दो विधायकों को कॉल की और मंत्री बनाने का झांसा देकर उनसे पार्टी फंड में 3-3 करोड़ जमा करने को कहा। शक होने पर दोनों विधायकों ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने दिल्ली से एक युवक को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Demanding Rs 3 crore from BJP leader posing as Home Minister Amit Shah son in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट के बीच साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं। ठगों ने गृहमंत्री अमित शाह के बेटे के नाम से कुमाऊं के दो विधायकों को कॉल की और मंत्री बनाने का झांसा देकर उनसे पार्टी फंड में तीन-तीन करोड़ रुपये जमा करने को कहा। शक होने पर विधायकों ने अपने स्तर से पड़ताल की तो मामला फर्जी निकला। दोनों विधायकों ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस ने दिल्ली से एक युवक को हिरासत में लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


पहला केस-
रुद्रपुर के भाजपा विधायक शिव अरोरा 13 फरवरी को अपने सहयोगी अभिषेक मिश्रा के साथ किसी कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे थे। तभी अज्ञात नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को गृहमंत्री अमित शाह का पुत्र जय शाह बताया। कहा कि वह लंदन से अदाणी के बेटे की शादी से लौट रहा है। दोनों के बीच 14 मिनट 22 सेकेंड बात हुई। इस दौरान राजनीतिक विषयों पर चर्चा हुई। दिल्ली की सियासत पर भी बात की। उसने पिता के बैठक में व्यस्त होने का हवाला दिया। बताया कि उत्तराखंड में तीन विधायकों को मंत्री बनाया जाना है, जिनमें उनका नाम भी शामिल है। मंत्री बनने के लिए तीन करोड़ रुपये पार्टी फंड में जमा करने होंगे। इस बीच विधायक को उस पर शक हो गया। विधायक के फोन पर रिकॉर्डिंग नहीं होती है, इसलिए उन्होंने लाउडस्पीकर ऑन कर सहयोगी अभिषेक के फोन से बातचीत रिकॉर्ड की। उसके बाद शाम तक पांच बार कॉल आई, लेकिन विधायक ने रिसीव नहीं की। विधायक की ओर से उनके सहयोगी अभिषेक ने रुद्रपुर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


इसके पीछे भाजपा शीर्ष नेतृत्व व उनकी व्यक्तिगत छवि को बदनाम करने की साजिश हो सकती है। इसकी विस्तृत जांच होनी चाहिए। - शिव अरोरा विधायक रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे मामले को बेहद संजीदगी से लिया गया है। दिल्ली में एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। -मणिकांत मिश्रा एसएसपी, ऊधमसिंह नगर


दूसरा केस-

नैनीताल की भाजपा विधायक सरिता आर्या के पास भी 13 फरवरी को ही फोन आया। विधायक के जनसंपर्क अधिकारी चंद्रशेखर गरवाल ने तल्लीताल थाने में दी तहरीर में कहा कि फोन करने वाले ने खुद को जय शाह बताते हुए मंत्री बनाने का प्रलोभन दिया और तीन करोड़ रुपये की मांग की। बताया कि गृहमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष मणिपुर मामले में व्यस्त हैं, उत्तराखंड के मामले में निर्णय लेने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। 14 फरवरी की शाम गृहमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ उनकी बैठक कराई जाएगी। विधायक सरिता ने जब राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से संपर्क किया तो उन्होंने इससे इन्कार कर दिया।

कॉलर फंड के नाम पर तीन करोड़ रुपये मांग रहा था। पार्टी की ओर से कभी ऐसा नहीं किया जाता, जिसके चलते उन्हें ठगी का अहसास हुआ। - सरिता आर्य, विधायक नैनीताल

अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द खुलासा किया जाएगा। - जगदीश चंद्रा एसपी क्राइम, नैनीताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed