फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Demanded extortion from rice mill owner

Udham Singh Nagar News: राइस मिल स्वामी से मांगी रंगदारी

Thu, 23 Mar 2023 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 23 Mar 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Demanded extortion from rice mill owner
खटीमा। जुनेजा एग्रो इंडस्ट्रीज स्वामी से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लोहियाहेड रोड निवासी देवेंद्र कुमार जुनेजा ने मंगलवार को पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह राइस मिल कारोबारी है। उसकी आदर्श इंडस्ट्रीज टनकपुर रोड औरजुनेजा एग्रो इंडस्ट्रीज पीलीभीत रोड भगचुरी जमौर में प्रतिष्ठान है। 12 फरवरी को जुनेजा एग्रो इंडस्ट्रीज में डाक से एक लिफाफा मिला। उसके अंदर एक छोटी सी डिब्बी में एक 32 बोर पिस्टल का कारतूस और एक धमकी भरा टाइप किया गया पत्र मिला। पत्र में 3.5 बिट क्वाइन की रंगदारी की मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। पत्र में कहा कि 15 फरवरी तक 1.5 बिट क्वाइन नहीं दिए तो यह डील खत्म कर दो बिट क्वाइन के लिए 25 फरवरी तक समय है। पत्र मिलने के बाद परिवार में भय बना हुआ है। पीड़ित ने डाक से भेजा गया पत्र और उसके अंदर मिला कारतूस पुलिस को सौंपा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 386 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ वीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच एसएसआई अशोक कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed