{"_id":"65cbbe04f0f252d6c608ef44","slug":"demand-to-stop-transportation-of-minerals-without-royalty-sitarganj-news-c-236-1-ktm1001-102458-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बगैर रायल्टी के उपखनिज के वाहनों को रोकने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बगैर रायल्टी के उपखनिज के वाहनों को रोकने की मांग
Wed, 14 Feb 2024 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 14 Feb 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज। खनन ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने एसडीएम कार्यालय में मांग पत्र सौंपकर बिना रायल्टी के उपखनिज के वाहनों पर रोकने लगाने की मांग की। उन्होंने ओवरलोडिंग भी रोकने की मांग की।
मंगलवार को खनन कारोबारियों ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि क्षेत्र के 1000 वाहन स्वामी और 20,000 लोग खनन कारोबार से जीवन यापन कर रहे हैं। आरोप लगाया कि बाजपुर और किच्छा से बिना रायल्टी के ओवरलोड वाहन क्षेत्र में आरबीएम की आपूर्ति कर रहे हैं।
बाजपुर से बरा तक 20 पुलिस चेक पोस्ट और वन विभाग की चौकियां हैं। बिना रायल्टी और ओवरलोड वाहन आसानी से स्टोन क्रशरों में आ रहे हैं। आरोप लगाया कि गौला नदी से एनएच में भराव के लिए निर्माण सामग्री ली जा रही है जिसे स्टोन क्रशर में उपखनिजों में मिलाया जा रहा है। इससे सरकारी विकास कार्य व भवन निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
बाहरी ट्रांसपोर्टर और कुछ स्टोन क्रशरों की मिलीभगत से जनता व सरकार के साथ लूट की जा रही है। रायल्टी की चोरी भी हो रही है। ट्रांसपोर्टर कारोबारियों ने अवैध कारोबार रोकने की मांग की।
वहां पर गुरदीप सिंह चौहान, राजवीर सिंह, राजन सिंह, गुरमेल सिंह, मनप्रीत सिंह, राजकुमार, सन्नी आदि शामिल थे।