फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Demand to stop land erosion by getting pitching work done

Udham Singh Nagar News: पिचिंग कार्य कराकर भू-कटाव रोकने की मांग

Tue, 23 Jul 2024 05:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 23 Jul 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Demand to stop land erosion by getting pitching work done
सितारगंज। नदी के तेज प्रवाह के कारण लगातार हो रहे भू-कटाव से किसान चिंतित है। सोमवार को भाकियू नेताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर भू कटाव रोकने के लिए जरूरी प्रबंध करने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि ग्राम ऐंजनिया और पथरिया फार्म में भू कटाव के कारण सैकड़ों एकड़ भूमि कैलाश नदी में समा गई है। सिंचाई विभाग की वैकल्पिक व्यवस्था को नदी का तेज बहाव बहाकर ले गया। लगातार हो रहे भू-कटाव के कारण नदी का रुख गांव की तरफ बढ़ रहा है। इससे ग्राम वासियों को जान माल का खतरा बना पैदा हो गया है।
विज्ञापन

इधर, ग्राम सिसौना के लोगों ने गलत तरीके से किए गए मिट्टी खनन को भू-कटाव का जिम्मेदार बताया है। उन्होंने ज्ञापन में कहा कि गांव का करीब 500 एकड़ भूभाग बैगुल नदी और गढ़ी बियर नाला के मध्य स्थित है। नदी में गलत तरीके से किए गए मिट्टी खनन के कारण नदी का बहाव किसानों की खेत की ओर हो गया है। इस कारण हल्की बारिश में भी खेत में पानी भर जाता है और किसानों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ती है। वहां लखविंदर सिंह, बलजीत सिंह मान, सीता देवी, सुमन सिंह, प्रेम सिंह, बलकार सिंह, मुकेश सनवाल, गोपाल सिंह, संतोष, भगवान सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed