फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Demand to reduce royalty

रायल्टी कम करने की मांग को लेकर धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Demand to reduce royalty
सितारगंज। खनन रायल्टी कम करने की मांग को लेकर खालसा डंपर एसोसिएशन में आक्रोश व्याप्त है। सोमवार को एसडीएम दफ्तर के बाहर खनन व्यवसायियों ने नारेबाजी कर सांकेतिक धरना दिया। बाद में एसोसिएशन के लोगों ने सीएम को संबोधित मांग पत्र एसडीएम के प्रतिनिधि हेम पांडे सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अन्य प्रदेशों की अपेक्षा खनन पर अधिक रायल्टी निर्धारित की है। इससे बाहरी राज्यों के खनन व्यवसायी उत्तराखंड का माल नहीं ले रहे हैं। वहीं, क्रशर मालिक भी माल का उचित दाम नहीं लगा रहे। कहा कि यूपी के व्यापारी अपने राज्य के अलावा मध्य प्रदेश तक माल बेच रहे हैं। उन्होंने सीएम से 28.50 रुपये प्रति क्विंटल की रायल्टी को कम कर सात रुपये प्रति क्विंटल करने व वाहन पर रोड परमिट भी बंद करने की मांग की। वहां अध्यक्ष गुरदीप सिंह चौहान, उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, सचिव गणेश तिवारी, इसरार अहमद, मो. यूसुफ, जावेद मलिक, जलीस अहमद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed