{"_id":"6679e3382b3511bb710dda7a","slug":"demand-to-get-rid-of-the-problem-of-waterlogging-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-113409-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। ढकिया गुलाबो के लोगों ने एसडीएम से सड़क निर्माण कराकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। साेमवार को वार्ड नंबर 11 ढकिया गुलाबो के निवासियों ने एसडीएम अभय प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि मस्जिद के पास गली में करीब 60 परिवार रहते हैं। लंबे समय से सड़क और नालियां क्षतिग्रस्त है। इससे जलभराव की समस्या बनी हुई है। पिछली बारिश के पानी की निकासी अभी तक नहीं हो सकी है। गंदा पानी जमा होने से मच्छर पनप रहे हैं। इससे संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका है। बच्चों और बुजुर्गों का सबसे अधिक समस्या हो रही है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से बार-बार कहने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। उन्होंने सड़क निर्माण कराकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सौरभ कुमार, पवन कुमार, ताहिर हुसैन, अंकित, जतिन, विवेक, रवि, विशाल, मीनाक्षी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन