फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Demand to develop SIDKUL.

यूपी व उत्तराखंड सीमा पर सरकारी भूमि पर सिडकुल स्थापित करने की उठाई मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Demand to develop SIDKUL.
खटीमा में सीएम आवास नगरा तराई में सीएम पत्नी गीता धामी को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई देते यूपी व्याप - फोटो : KHATIMA
युवा उद्योग व्यापार मंडल पीलीभीत (यूपी) के शिष्टमंडल ने जिलाध्यक्ष कपिल अग्रवाल के नेतृत्व में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी से नगरा तराई स्थित सीएम के आवास पर भेंट कर पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी। शिष्टमंडल ने ज्ञापन देकर मझोला-खटीमा सीमांत क्षेत्र की जन समस्याओं से अवगत कराया। शिष्टमंडल ने बताया कि मझोला नगर के पास खटीमा विधानसभा स्थित उत्तराखंड के कई गांवों वनगवां, रघुलिया, सत्रहमील आदि में उत्तराखंड सरकार की काफी भूमि निष्प्रयोज्य पड़ी है।
विज्ञापन

इस पर रुद्रपुर एवं सितारगंज की तरह एक बड़े औद्योगिक संस्थान (सिडकुल) की स्थापना की जा सकती है। इससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। सीमांत क्षेत्र में एक अस्पताल एवं यूपी-उत्तराखंड सीमा पर अंतरराज्यीय बस अड्डा स्थापित करने सहित विभिन्न मांगों को भी रखा। सीएम पत्नी ने मांगों को सीएम के समक्ष रखने सहित समस्याओं पर शासन स्तर पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहां आनंद अग्रवाल, विकास अग्रवाल, ठाकुर प्रसाद, जमुना प्रसाद, मनजिंदर सिंह, त्रिलोचन सिंह, संदीप सिंह, हर्षदीप सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed