फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Demand raised: Arrest the accused of Pipliya shooting

उठी मांगः पिपलिया गोलीकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करो

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Demand raised: Arrest the accused of Pipliya shooting
रुद्रपुर में एसएसपी कार्यालय में प्रदर्शन करते पिपलिया के लोग। संवाद - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। बाजुपर के पिपलिया गांव में हुए गोलीकांड के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामवसियों ने एसएसपी कार्यालय में प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामवासियों ने दूसरे पक्ष के मुकदमे को निरस्त करने की भी मांग की।
विज्ञापन

बीते दिनों बाजपुर के पिपलिया गांव में हुए गोलीकांड से ग्रामवासी दहशत में हैं। उन्होंने बुधवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि सभी ग्रामवासी जम्मू कश्मीर से विस्थापित होकर यहां आए हैं। उन्होंने बताया कि उनका सब कुछ पहले ही छीना जा चुका है। उन्होंने अपनी मेहनत से यहां सब बनाया है। आरोप लगाया कि 26 अप्रैल की मध्यरात्रि को पिपलिया निवासी नेत्रप्रकाश शर्मा के घर पर बाजपुर निवासी अविनाश शर्मा और उसके साथियों ने फायरिंग की, लेकिन अब तक अविनाश शर्मा की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जबकि पुलिस ने नेत्र प्रकाश शर्मा पर 302 का मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्रामवासियों का कहना है कि अविनाश शर्मा की जल्द गिरफ्तारी की जाए व नेत्रप्रकाश पर लगे मुकदमे को निरस्त किया जाए।
विज्ञापन

दस हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
बाजपुर। पिपलिया गोलीकांड में पुलिस ने दस हजार के इनामी एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि पिपलिया गोलीकांड में नामजद सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी गई। पुलिस टीम ने आरोपी प्रेम शर्मा निवासी केशोवाला को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ ने बताया की पिपलिया गोलीकांड के फरार चल रहे आरोपियों को शरण देने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिपलिया गोलीकांड की निष्पक्ष जांच हो : आर्य
बाजपुर। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि पिपलिया गोलीकांड की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। सच्चाई सामने आनी चाहिए। बुधवार को रामपुर रोड स्थित कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ऊर्फ सोनू के आवास पर नेता प्रतिपक्ष आर्य ने पत्रकारों से बातचीत में पिपलिया गोलीकांड पर अपनी बात रखी।

कहा कि बाजपुर में भय का माहौल पैदा किया जा रहा है जो क्षेत्र के लिए सही नहीं है। पिपलिया गोलीकांड मामले में एकतरफा कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। भाजपा सरकार मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही है। इसके बाद आर्य ने चीनी मिल गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। आर्य ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख पति राजकुमार, डॉ.नरेंद्र खत्री, नगर पालिका चेयरमैन गुरजीत सिंह गित्ते, डीके जोशी, पवन शर्मा, नितिन, पूरन बिष्ट, दीपू, बलवीर सिंह कालू, नवदीप कांग गुरदीप, रेशम यादव, महिपाल यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed