फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Demand Of Road in Basera Colony

Udham Singh Nagar News: बसेरा कॉलोनी वालों को पक्की सड़क का इंतजार

Sun, 14 May 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 14 May 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Demand Of Road in Basera Colony
रुद्रपुर। गंगापुर रोड स्थित बसेरा कॉलाेनी में सड़क न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात में जलभराव होने के कारण कच्ची सड़क कीचड़ से भर जाती है। कॉलोनी के लोग लंबे समय से पक्की सड़क की मांग कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बसेरा कॉलोनी में जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण खाली पड़े प्लॉट में नालियों का गंदा पानी भर जाता है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने के साथ की कीड़े-मकौड़ों और सांपों की रहता है। सड़क कच्ची होने के कारण बरसात में यहां जलभराव के साथ ही कीचड़ की समस्या भी रहती है। तब लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि सड़क किनारे उगी झाड़ियों की भी लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण कॉलोनी में वाहनों की आवाजाही रहती है लेकिन सड़क न होने के कारण कई गाड़ियां कीचड़ में फंस जातीं हैं।
विज्ञापन




बोले कॉलोनी के लोग

क्षेत्र की पहली कॉलोनी होने के बाद भी यहां सड़क नहीं बन पाई है। कई बार जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने पर भी कोई सुनाई नहीं हो सकी है। - राजवीर सिंह।

बरसात में कच्ची सड़क जलमग्न रहती है। यहां कई वाहन कीचड़ में फंस जाते हैं। तब मेहमानों समेत कई लोग यहां पर आने से भी कतराते हैं। - प्रदीप कुमार।

बरसात में सड़क पर जलभराव हो जाता है। खाली पड़े प्लॉट में बरसाती पानी जाने से अनेक प्रकार की संक्रामक बीमारियां होने का खतरा रहता है। - विकास सिंह।

कॉलोनी में पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है। दोपहिया वाहन कई बार फिसल जाते हैं। सड़क किनारे उगी झाड़ियों की सफाई नहीं हो रही है। - विनोद वर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed