{"_id":"60afed278ebc3ef7893abcff","slug":"demand-for-salary-bazpur-news-hld425715527","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएम कर्मचारियों ने सीएमएस को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएम कर्मचारियों ने सीएमएस को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर। एनएचएम कर्मचारियों ने नौ सूत्री मांगों को लेकर सीएमएस डॉ. पंकज माथुर को ज्ञापन सौंपा। बृहस्पतिवार को एनएचएम कर्मचारी सीएचसी पहुंचे। इस दौरान सीएमएस डॉ. पंकज माथुर को नौ सूत्री ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में सेवा के दौरान कर्मचारी की मृत्यु होने पर आर्थिक मदद और रोजगार, 2018 से लंबित वेतन विसंगति दूर करने, वेतन का भुगतान करने, 15 साल से सेवा दे रहे कर्मियों को हेल्थ डिपार्टमेंट में समान पद पर समायोजित करने, एनएचएम में आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्ति पर रोक लगाने सहित नौ मांगें शामिल हैं।
ज्ञापन में 28 से 31 मई तक काला फीता बांधकर आधे दिन कार्य करने की चेतावनी दी गई है। वहां डॉ. अशोक सिंह, डॉ. विनीत कोठरी, डॉ. आकांक्षा चौहान, डॉ. एमपी सिंह, डॉ. रविंद्र कुमार, प्रेम कांत, रीना सिंह, आशा, देवेंद्र नौटियाल आदि थे। (संवाद)