{"_id":"66a29a9b6dc743f673023267","slug":"demand-for-reinstatement-of-suspended-personnel-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-114776-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: निलंबित कार्मिकों की बहाली करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: निलंबित कार्मिकों की बहाली करने की मांग
विज्ञापन
काशीपुर। उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रियल परिवहन कर्मचारी संघ ने विरोध प्रदर्शन कर रुद्रप्रयाग में निलंबित कार्मिकों की बहाली करने की मांग की है।
बृहस्पतिवार को सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में संघ के बैनर तले हाथ में काले फीते बांधकर कार्य किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि 15 जून को परिवहन सचिव को रुद्रप्रयाग में दुर्घटना के कारण निलंबित कार्मिकों को बहाली के लिए पत्र प्रेषित किया था। इसके बाद भी बहाली नहीं होने पर 24 जुलाई से एक अगस्त तक आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई है। बुधवार को गेट मीटिंग कर कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई थी। कर्मियों ने निलंबित कार्मिकों की शीघ्र बहाली करने की मांग की है। संघ जिलाध्यक्ष ललित मठपाल, उमेश चंद, मोहम्मद आरिफ, आकेश, पाकेश, अरशद, जयपाल सिंह राणा, तरनजीत कौर, रेनू आदि मौजूद रहे। संवाद