{"_id":"5feb839c8ebc3e3f7e5d3e06","slug":"demand-for-construction-of-durgapur-killavali-road-kashipur-news-hld409191539","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गापुर-किलावली मार्ग का निर्माण न होने से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गापुर-किलावली मार्ग का निर्माण न होने से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
विज्ञापन
काशीपुर के पीडब्ल्यूडी कार्यालय में सड़क निर्माण की मांग को लेकर धरना देते दुर्गापुर के ग्रामीण
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। मिट्टी में तब्दील हो चुकी सड़क के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लोनिवि कार्यालय के समक्ष धरना दिया। सूचना पर पहुंचे जसपुर विधायक ने सड़क का निर्माण न होने पर एई के सामने कड़ी नाराजगी जताई। विधायक ने मामले को मुख्य अभियंता (सीई) से भी अवगत कराया।
ग्राम दुर्गापुर से किलावली तक लगभग तीन किमी तक का सड़क मार्ग पिछले तीन वर्षो से क्षतिग्रस्त है। यह मार्ग इस क्षेत्र को रामनगर व हेमपुर डिपो से जोड़ता है। गड्ढ़ों में तब्दील हो चुकी इस सड़क से लोगों की आवाजाही दूभर हो गई है। 13 जुलाई 2019 को विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में ग्रामीण इस सड़क में पौध रोपकर विरोध जता चुके हैं।
इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार को पूर्व ग्राम प्रधान गोविंद सिंह लाड़ी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया। धरने की जानकारी होने पर जसपुर विधायक आदेश चौहान भी वहां पहुंच गए। उन्होंने एई आरसी उपाध्याय और अरुण कुमार को धरनास्थल पर बुलाया। एई ने बताया कि उक्त सड़क के संबंध में प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विधायक ने मोबाइल पर सीई डीके यादव से भी वार्ता की और उनके आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। वहां सुरजीत सिंह, प्रेम सिंह, महेंद्र सिंह, साहू सिंह, बलवंत सिंह, अशोक सिंह, मक्खन सिंह, राजू सिंह, सोरन सिंह आदि थे।