{"_id":"681bb34301236fb82c0b2931","slug":"demand-for-action-against-kotwal-by-conducting-a-fair-investigation-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-126703-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: निष्पक्ष जांच कराकर कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: निष्पक्ष जांच कराकर कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Thu, 08 May 2025 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 08 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गौतम ने अपने साथियों के साथ एएसपी अभय सिंह को शिकायती पत्र सौंपा। इसमें उन्होंने कहा कि शिवांगी कंपनी में कार्यरत एक महिला कर्मचारी की कार्यस्थल पर दुर्घटना के दौरान उंगली कट गई थी।
इस संबंध में वह मुआवजा एवं चिकित्सा सहायता के लिए कंपनी प्रबंधन से वार्ता के लिए प्रयासरत थे। इस विषय में कंपनी के स्टाफ से मंगलवार को मिलने का समय निर्धारित हुआ था।
इसी दिन चौकी इंचार्ज चंदन सिंह बिष्ट कुंडेश्वरी ने उन्हें पुलिस चौकी बुलाया। वहां उपस्थित रहने के दौरान चौकी इंचार्ज के मोबाइल पर कोतवाल का कॉल आया। कॉल के माध्यम से कोतवाल ने उनसे बात की, उनकी बात सुने बिना अपमानजनक, अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए गाली गलौज की।
विज्ञापन
उन्होंने कोतवाल के इस व्यवहार की कड़ी निंदा कर घटना की निष्पक्ष जांच कराते हुए संबंधित अधिकारी के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की है।
इस मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष राजेश गौतम, राम सिंह, कपिल गौतम, सुभाष गौतम, चंद्रहास गौतम, ऋषिपाल, मुरारी लाल, विपिन जाटव आदि मौजूद रहे।