फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Deepak was given the name of a newborn found in Chatia Farm

चटिया फार्म में मिले अज्ञात नवजात बालक को दिया गया दीपक नाम, स्वास्थ्य में सुधार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
Deepak was given the name of a newborn found in Chatia Farm
खटीमा में जिला बाल कल्याण समिति सदस्य सीएमएस डॉ. सुषमा नेगी से नवजात बालक दीपक के स्वास्थ्य की जा? - फोटो : KHATIMA
खटीमा। चटिया फार्म में मिले नवजात के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। बृहस्पतिवार को उसे दूध पिलाया गया। नागरिक अस्पताल पहुंचे जिला बाल कल्याण समिति सदस्यों ने नवजात को दीपक नाम दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को चटिया फार्म में एक ग्रामीण के खेत गड्ढे में आधा दबा हुआ नवजात ग्रामीण को मिला था। उसे नागरिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित बंसल की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है। सीएमएस डॉ. सुषमा नेगी ने बताया कि नवजात के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। बृहस्पतिवार को शिशु को दूध भी पिलाया गया।
विज्ञापन

इधर अज्ञात नवजात मिलने की सूचना पर बृहस्पतिवार को जिला बाल कल्याण समिति एवं चाइल्ड हेल्पलाइन कमेटी के सदस्य नागरिक अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शिशु को दीपक नाम दिया और उसके स्वास्थ्य आदि की जानकारी ली। समिति सदस्य अमित श्रीवास्तव ने बताया कि दीपक का स्वास्थ्य बेहतर है और अभी पूर्ण स्वस्थ होने तक यहीं पर स्वास्थ्य लाभ लेता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह जब पूर्णत: स्वस्थ हो जाएगा तब समिति उसे शिशु सदन अल्मोड़ा भेजेगी। समिति दो माह तक दीपक के जैविक माता-पिता या संरक्षक की तलाश करेगी और यदि कोई फिर भी सामने नहीं आता है तो दत्तक ग्रहण के लिए लीगल फ्री कर दिया जाएगा। उन्होंने दीपक को नया जीवन प्रदान करने वालों का आभार जताया। इस दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन की दुर्गा बौला, इमरान अंसारी, सीएमएस डॉ. सुषमा नेगी, डॉ. अमित बंसल आदि मौजूद रहे।
दीपक को गोद लेने के लिए बढ़े सैकड़ों लोगों के हाथ
खटीमा। दीपक को गोद लेने के लिए सैकड़ों लोगों के हाथ बढ़ने लगे हैं। बुधवार को मिले शिशु को गोद लेने के लिए सरकारी अस्पताल और एसडीएम कार्यालय में सैकड़ों लोगों का तांता लगा रहा।
एसडीएम निर्मला बिष्ट ने बताया कि बालक को गोद लेने के लिए उनके पास लगभग 150 लोगों ने मौखिक रूप से और फोन पर कॉल के माध्यम से इच्छा जताई है। बताया कि शिशु के पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद यहां से संस्था के पास अल्मोड़ा एवं देहरादून भेजा जाएगा। उसके बाद कारा वेबसाइट पर आवेदन कर लंबी प्रक्रिया के बाद ही उसे गोद लिया जा सकता है। संवाद

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज
खटीमा। चटिया फार्म में मिले नवजात के मामले में पुलिस ने मंजू देवी निवासी आलाबिरदी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
तहरीर में कहा गया कि जिंदा शिशु को किसी अज्ञात महिला की ओर से जान से मारने की नीयत से इस प्रकार खेत में मिट्टी से ढक कर रखा गया है। उन्होंने इस प्रकार का कृत्य करने वाली अज्ञात महिला के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इधर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 315 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खटीमा के नागरिक चिकित्साल में भर्ती चटिया फार्म में मिला अज्ञात नवजात बालक।

खटीमा के नागरिक चिकित्साल में भर्ती चटिया फार्म में मिला अज्ञात नवजात बालक।- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed