फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Deepak Becomes Chairman

दीपक दूसरी बार बने रामलीला कमेटी के अध्यक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Deepak Becomes Chairman
दीपक मक्कड़। - फोटो : RUDRAPUR
दिनेशपुर। नगरवासियों की बैठक में रामलीला मंचन के लिए संचालन कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से दीपक मक्कड़ दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए। बुधवार को वार्ड नंबर तीन स्थित श्री दुर्गा मंदिर प्रांगण में बैठक हुई। निवर्तमान अध्यक्ष दीपक मक्कड़ ने पिछले वर्ष के आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत करते हुए अपना इस्तीफा सौंपा। इसके बाद इस वर्ष भी दुर्गा पूजा महोत्सव के साथ प्रभु श्री राम की लीला का मंचन करने का निर्णय लिया गया। दीपक मक्कड़ दोबारा अध्यक्ष चुने गए। इसके साथ ही मांगेराम शर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। अध्यक्ष ने कहा की वरिष्ठजनों से परामर्श के बाद जल्द कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। वहां संरक्षक भोलानाथ शर्मा, केके गाबा, कुलवंत सिंह, सत्यजीत विश्वास, रोहित मंडल, गोपाल चक्रवर्ती, सोनू गोयल, मयंक अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed