फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Death of Woman in Sidcul

ऊधम सिंह नगर: सिडकुल की फैक्टरी में महिला श्रमिक की घायल होने से मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Death of Woman in Sidcul
सितारगंज। सिडकुल की एक फैक्टरी में कार्यरत महिला श्रमिक डयूटी के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गई। कर्मचारियों ने महिला को निजी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का आरोप है कि फैक्टरी में मशीन की चपेट में आने से महिला घायल हो गई थी।
विज्ञापन


निर्मलनगर गांव निवासी वैभव सरदार ने बताया कि उसकी मां कनिका सरदार (48) सिडकुल की एक फैक्टरी में नौकरी करती थी। रोजाना की तरह बृहस्पतिवार को भी उसकी मां ड्यूटी पर गई थी। कुछ समय बाद उन्हें सूचना मिली कि उनकी मां घायल हो गई है। कर्मचारी कनिका सरदार को निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस पर महिला को सीएचसी लाया गया और पुलिस को सूचना दी गई। वैभव अपने मामा जयनगर गांव निवासी विश्वजीत और अन्य ग्रामीणों के साथ अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


विश्वजीत ने बताया कि लगभग तीन घंटे तक अस्पतालों में जानकारी लेने के लिए दौड़ते रहे लेकिन फैक्टरी अधिकारियों के मोबाइल बंद होने से जानकारी नहीं मिल सकी शाम को कनिका का शव सितारगंज अस्पताल में मिला। सूचना पर टीम के साथ पहुंचे एसएसआई विनोद फर्त्याल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैभव ने बताया कि उनकी मां 15 वर्षों से मशीन पर ऑपरेटर का काम करती थीं। आरोप लगाया कि फैक्टरी में ड्यूटी के दौरान सुरक्षा उपकरण नहीं थे। विश्वजीत ने आरोप लगाया कि उसकी बहन कनिका के बारे में फैक्टरी प्रबंधन की ओर से जानकारी तक नहीं दी गई। फैक्टरी के एचआर हेड नवीन जोशी ने बताया कि वह अवकाश पर थे। उन्हें कनिका की मौत की जानकारी मिली है। वह पूरे प्रकरण की जानकारी ले रहे हैं। मौत कैसे हुई इसका पता किया जा रहा है। एसएसआई ने बताया कि तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed