{"_id":"58640b4c4f1c1b724feeaed0","slug":"death-of-pradhan-pati","type":"story","status":"publish","title_hn":" प्रधान पति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पति की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, किच्छा।
Updated Thu, 29 Dec 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
प्रधान पति की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किच्छा। हल्द्वानी रोड पर वन विभाग की चौकी के पास ट्रक की चपेट में आकर बाइक पर सवार ग्राम सभा गडरिया बाग के प्रधान पति अरविंद कुमार यादव की बाइक दुर्घटना से मौत हो गई दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो या। दुर्घटना के बाद परिजनों में कुहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
निकटवर्ती ग्राम गडरिया बाग की ग्राम प्रधान शशिकला के पति अरविंद कुमार यादव (40) पंतनगर में सर्विस करते थे। वे रोज की तरह बुधवार शाम को पंतनगर से अपनी ड्यूटी करके अपनी बाइक यूके 06 एजी 4013 से अपने घर लौट रहे थे। उनके साथ ही दूसरी बाइक यूके 06एन 8780 से गांव में रहने वाला प्रदीप यादव भी आ रहा था।
विज्ञापन
बताते है कि घर से कुछ ही दूरी पर वन विभाग की चौकी के पास पीछे से आ रहे ट्रक डीएल 1जी 8616 ने पहले प्रदीप को टक्कर मारी, जिससे वह घायल होकर एक ओर गिर गया बाद में ट्रक ने अरविंद की बाइक को रौंद दिया। दुर्घटना में अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद गांव में शोक छा गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना पर ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष दिलबाग सिंह समेत कई प्रधान, ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और उन्होंने घटना पर शोक जताया। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश सचिव सदानंद आजाद ने कहा है कि वन विभाग की चौकी के पास अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने चौकी कर्मचारियों पर वसूली का आरोप लगाते हुए कहा कि वसूली के चक्कर में वहां ट्रकों की कतारें लगती हैं जो दुर्घटना का कारण बनती हैं। उन्होंने कहा कि चौकी को वहां से हटाने के लिए आंदोलन किया जाएगा।