फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Death of Doctor in Khateema Accident

साईकिल सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, कार चालक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Death of Doctor in Khateema Accident
डॉ. सुरजीत सिंह (फाइल फोटो)। - फोटो : KHATIMA
सखटीमा। साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे डॉक्टर की मौत हो गई, जबकि साइकिल सवार युवक घायल हो गया।
विज्ञापन

झनकट निवासी डॉ. सुरजीत सिंह (40) पुत्र हरभजन सिंह शुक्रवार सुबह अपने रिश्तेदारों को झनकट छोड़कर कार से नानकमत्ता से लौट रहे थे। नानक सागर के पास साइकिल सवार झनकट निवासी अंकित सिंह राणा (23) सामने आ गया।
विज्ञापन

उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे डॉ. सुरजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और साइकिल सवार अंकित मामूली रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सुरजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायल अंकित को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। अंकित ने बताया कि वह कोचिंग करने नानकमत्ता जा रहा था।

अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। डॉ. सुरजीत सिंह भूड़ महोलिया में क्लीनिक चलाते थे। वह अपने पीछे पत्नी राजप्रीत कौर एवं पुत्रियां रतिंदर कौर एवं कुलदीप कौर को रोता बिलखता छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed