फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Death of a man riding a bike from Cantor's collision

कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 08 Dec 2018 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Updated Sat, 08 Dec 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
Death of a man riding a bike from Cantor's collision
लालपुर के मृतक संजय का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

गलत दिशा से आ रहे कैंटर की टक्कर से बुलेट सवार युवक बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया यहां जांच के बाद डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  रामेश्वरपुर के गोल्ज्यू विहार निवासी सतीश गंगवार टेंपो चालक है।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम उसका पुत्र संजय (20) अपनी बुलेट (यूके06एआर4385) से रुद्रपुर जा रहा था। शिमला पिस्तौर के पास गलत दिशा से आ रहे कैंटर (यूए06एफ7111) ने उसे सामने से टक्कर मार दी। हादसे में सड़क पर गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया, जबकि वाहन चालक फरार हो गया। जवान बेटे की मौत पर पिता सतीश, मां शीला और बहन विनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। संजय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में बीए फाइनल का छात्र था ।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलमेट होता तो शायद बच जाती जान 
लालपुर। पुलिस प्रशासन हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने के लिए दोपहिया चालकों को जागरूक कर रहा है। बावजूद इसके युवा हेलमेट का पूरी तरह से प्रयोग नहीं कर रहे हैं। शुक्रवार को हुई घटना में भी संजय ने हेलमेट नहीं पहना था, जिस कारण उसके सिर पर सबसे अधिक चोट आयी। डॉक्टरों ने बताया कि अगर उसने हेलमेट पहना होता तो उसकी जान बच सकती थी। दो दिन पूर्व किच्छा सड़क हादसे में भी मरे तीन युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed