फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dead body of young businessman found in suspicious circumstances

Udham Singh Nagar News: संदिग्ध परिस्थियों में मिला युवा व्यापारी का शव

Sun, 12 Mar 2023 10:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 12 Mar 2023 10:01 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young businessman found in suspicious circumstances
खटीमा। कृष्णा राइस मिल के पीछे युवा व्यापारी का शव मिलने से खलबली मच गई। शव की शिनाख्त गौटिया निवासी इमरान के रूप में हुई। मृतक की नगर में कॉस्मेटिक की दुकान चलाता था। बताया जा रहा है कि वह तीन दिन से घर से गायब था।
विज्ञापन

रविवार को टनकपुर रोड स्थित कृष्णा राइस मिल के पीछे राइस मिल कर्मियों ने एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिल स्वामी को दी। मिल स्वामी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस की जांच पड़ताल के बाद शव की शिनाख्त वार्ड संख्या छह गौटिया निवासी इमरान (22) पुत्र जमील अहमद के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाजार चौकी प्रभारी होशियार सिंह ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। मृतक इमरान के दो भाई सलमद, फैजान और तीन बहनें है। बड़े भाई सलमद ने बताया कि इमरान शुक्रवार को चार बजे से घर से गायब था। शनिवार को कुछ लोगों ने उसे दुकान पर देखा था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed