फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dead body of a young man who had gone with friends found in the river

Udham Singh Nagar News: नदी में मिला दोस्तों के साथ गए युवक का शव

Sun, 31 Dec 2023 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 31 Dec 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man who had gone with friends found in the river
नानकमत्ता। तीन दिन पहले दोस्तों के साथ घर से निकले युवक का शव संदिग्ध अवस्था में खकरा नदी में मिला। पुलिस ने शव को नदी से निकाल पंचनामा भर पोस्टमार्टम भेज दिया है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर ग्राम सलामत के ग्रामीणों ने गांव के किनारे बह रही खकरा नदी में युवक का शव देखा। प्रभारी थानाध्यक्ष लक्ष्मण जोशी ने शव को खकरा नदी से निकलवाकर पंचनामा भरवाया। जेब से मिले आधार कार्ड के अनुसार मृतक की पहचान अजीत सिंह राणा (20) पुत्र आनंद सिंह राणा निवासी बिचुआ थाना नानकमत्ता के रूप में हुई। मृतक के पिता हाल निवासी पटिया आनंद सिंह ने बताया कि उनका पुत्र तीन दिन पहले अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था, तब से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष लक्ष्मण ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। मृत्यु के कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। समाचार लिखे जाने तक मृतक की परिजनों की तरफ से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed