फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dead body found lying on the side of the highway under suspicious circumstances

Udham Singh Nagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में हाईवे किनारे पड़ा मिला शव

Sat, 07 Feb 2026 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 07 Feb 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Dead body found lying on the side of the highway under suspicious circumstances
सितारगंज। शुक्रवार सुबह कोतवाली पुलिस को गांव बघौरा गेट के सामने लहूलुहान मो. आसिम उर्फ गुड्डू (40) पुत्र शरीफ अहमद निवासी वार्ड आठ, रम्पुरा के घायल होने की सूचना मिली। सरकड़ा चौकी इंचार्ज पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। उन्होंने व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पत्नी चमन ने बताया कि आसिम मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार की दोपहर वह काम के लिए निकला था। शुक्रवार सुबह शव मिलने की जानकारी हुई। मृतक की एक बेटा व तीन बेटियां हैं। भरण पोषण की जिम्मेदारी मो. आसिम पर थी। सीओ बीएस धौनी ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed