फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Daily air service between Pantnagar-Jaipur from 26

Udham Singh Nagar News: पंतनगर-जयपुर के बीच 26 से रोजाना हवाई सेवा

Sun, 12 Mar 2023 09:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 12 Mar 2023 09:42 PM IST
विज्ञापन
Daily air service between Pantnagar-Jaipur from 26
पंतनगर। पंतनगर से जयपुर के बीच इंडिगो एयर 26 मार्च से रोजाना नॉनस्टॉप फ्लाइट शुरू करने जा रही है। इसके लिए इंडिगो ने फ्लाइट शेड्यूल जारी कर टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी है। इंडिगो इस हवाई मार्ग पर एटीआर-76 (76 सीटर) विमान का संचालन करेगी।
विज्ञापन

इंडिगो एयरलाइंस ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को करीब एक माह पूर्व पंतनगर-जयपुर के बीच हवाई सेवा शुरू करने का प्रस्ताव दिया था। प्राधिकरण और कंपनी के बीच सभी नियम व शर्तों पर सहमति के बाद अब यह हवाई सेवा 26 मार्च से शुरू होने जा रही है। शुरूआत में जयपुर के लिए न्यूनतम किराया करीब 3500 रुपये (अलग-अलग तिथियों में कम या ज्यादा) निर्धारित किया है। इस फ्लाइट के शुरू होने से अब पंतनगर से जयपुर के बीच दूरी मात्र सवा घंटे में सिमट जाएगी।
विज्ञापन




इंसेट:


दिल्ली के लिए एक और फ्लाइट, पुरानी फ्लाइट का समय भी बदला

पंतनगर। इंडिगो प्रबंधन ने पंतनगर-दिल्ली के बीच पूर्व से चल रही फ्लाइट के अलावा इस मार्ग पर 26 मार्च से ही एक और फ्लाइट संचालित करने का फैसला किया है। इसके अलावा, इंडिगो प्रबंधन ने पूर्व में संचालित दिल्ली-पंतनगर व लखनऊ-पंतनगर की फ्लाइट के समय में भी 26 मार्च से बदलाव किया है। कुल मिलाकर अब चार फ्लाइट हो गईं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




-- इंसेट:
इंडिगो की फ्लाइट का यह है शेड्यूल



-----------------------------------------------------------

फ्लाइट संख्या प्रस्थान समय आगमन समय फ्रीक्वेंसी



----------------------------------------------------------

6ई-7156 दिल्ली 08.10 पंतनगर 09.15 रोजाना



6ई-7325 पंतनगर 09.35 दिल्ली 10.25 रोजाना

6ई-7324 दिल्ली 10.55 पंतनगर 11.55 रोजाना



6ई-7027 पंतनगर 12.15 जयपुर 13.40 रोजाना

6ई-7482 जयपुर 13.25 पंतनगर 14.40 रोजाना



6ई-7157 पंतनगर 15.00 दिल्ली 16.10 रोजाना

6ई-7928 लखनऊ 14.20 पंतनगर 15.30 मंगल, बृहस्पति, शनि (28 मार्च से)



6ई-7932 पंतनगर 16.00 लखनऊ 17.00 मंगल, बृहस्पति, शनि (28 मार्च से)

कोट: इंडिगो की पंतनगर-जयपुर के बीच नई फ्लाइट और पंतनगर-दिल्ली के बीच दूसरी फ्लाइट रोजाना शुरू हो रही है। इंडिगो प्रबंधन की ओर से फ्लाइट को शुरू करने का फाइनल शेड्यूल मिल चुका है। इसके तहत 76 सीटर विमान से यह हवाई सेवा 26 मार्च से शुरू होगी। इंडिगो की ये हवाई सेवाएं सामान्य उड़ान के तहत संचालित होंगी। सुमित सक्सेना, निदेशक पंतनगर एयरपोर्ट।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed