{"_id":"60df5f8b8ebc3e94c43015ab","slug":"cyber-crime-is-a-challenge-for-police-rudrapur-news-hld42984296","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराध से निपटना चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराध से निपटना चुनौती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा है कि पुलिस के सामने साइबर अपराध बड़ी चुनौती है। साइबर अपराध वर्तमान में देश में सबसे तेजी से बढ़ता अपराध है। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए कुमाऊं के लिए अलग से साइबर थाना खोला गया है।
शुक्रवार को डीजीपी अशोक कुमार ने सिडकुल स्थित साइबर थाने का निरीक्षण करने के बाद कहा कि सिडकुल में अस्थायी रूप से थाना खोला गया है। उन्होंने यहां जल्द ही आवश्यक निर्माण की बात कही। उन्होंने एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह को स्थायी थाने के लिए जल्द भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए। डीजीपी ने बताया कि देशभर में साइबर पुलिस ने साढ़े तीन सौ करोड़ की साइबर धोखाधड़ी पकड़ी है। इसमें अभी तक देश में 333 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। यह धोखाधड़ी करीब एक लाख लोगों के साथ हुई है। डीजीपी ने कहा कि यदि किसी के साथ साइबर क्राइम होता है तो वह यहां बने साइबर थाने में आकर मुकदमा दर्ज करा सकता है। साइबर थाने और एसटीएफ में तैनात कर्मियों ने आवास की समस्या रखी। डीजीपी ने कहा कि जो कर्मी जहां सरकारी आवास में रह रहा है, वहीं रह सकता है। वहां डीआईजी अजय रौतेला, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, एसपी सिटी ममता बोहरा, एसपी क्राइम मिथिलेश सिंह, सीओ सिटी अमित कुमार, सीओ एसटीएफ पूर्णिमा गर्ग, साइबर थाना प्रभारी ललित मोहन जोशी, एसटीएफ इंस्पेक्टर एमपी सिंह आदि थे।
सिडकुल चौकी को थाने में परिवर्तित करने की मांग
रुद्रपुर। सिडकुल इंटरप्रिन्योर वेलफेयर सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने साइबर थाने में डीजीपी अशोक कुमार का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सिडकुल में चार सौ से अधिक उद्योग होने के बावजूद सुरक्षा का जिम्मा सिडकुल चौकी पर है। बताया कि चौकी में स्टाफ की कमी रहती है। गश्त करने के लिए भी पुलिसकर्मी पूरे नहीं हो पाते हैं। डीजीपी ने कहा कि पंतनगर थाने के अधीन आने वाली सिडकुल चौकी को थाना बनाने का प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने एसएसपी कुंवर को निर्देश दिए कि सिडकुल चौकी में काम ज्यादा होने पर कार्मिकों की तैनाती बढ़ाई जाए। वहां सिडकुल इंटरप्रिन्योर वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मनोज त्यागी, उपाध्यक्ष श्रीकर सिन्हा, अजय तिवारी, आशुतोष शर्मा, संदीप पांडे आदि थे।
विज्ञापन
साइबर थाने को ए श्रेणी में रखने का प्रस्ताव भेजने के निर्देश
रुद्रपुर। डीजीपी अशोक कुमार के समक्ष साइबर थाना प्रभारी ललित मोहन जोशी ने थाना निधि का मामला रखा। बताया गया कि साइबर थाना देहरादून के लिए आने वाली निधि से ही कुमाऊं के साइबर थाने को निधि दी जाती है। अलग से थाने को निधि नहीं मिलती है। डीजीपी ने एसएसपी एसटीएफ को थाने को श्रेणी ए में रखने के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए ताकि थाने के लिए निधि आवंटित हो सके। एसएसपी डीएस कुंवर ने भी एसओजी को थाना निधि देने की बात कही। डीजीपी ने कहा कि जिस थाना क्षेत्र में अपराध घटित हुआ है, संबंधित थाने से एसओजी को निधि दी जाए।