फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural

देश की आजादी के महानायक थे सुभाष चंद्र बोस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Cultural
बाजपुर मंदिर के बाबा को कंबल देते शिवसेना कार्यकर्ता। - फोटो : BAZPUR
जिले में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
विज्ञापन

शनिवार को ग्राम बसंतीपुर में बोस जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार ठुकराल और वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार ने नेताजी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि नेताजी देश की आजादी के एक महानायक थे और उन्होंने देश के लिए जान न्यौछावर कर दी। वहां विशिष्ट अतिथि विजय मंडल, जिला पंचायत सदस्य सुदर्शन विश्वास, राजेश बजाज, संजीव विश्वास, प्रभु नाथ वर्मा, मनीष छाबड़ा आदि थे।
एसबीएस पीजी कॉलेज में विधायक ठुकराल, प्रभारी प्राचार्य डॉ. पीएन तिवारी ने श्रद्धांजलि दी। युवा चेतन पखवाड़े का समापन किया गया। वहां सहायक आचार्य डॉ. हरनाम सिंह, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. विनय रावत, डॉ. राघवेंद्र मिश्रा, देवेश कुमार, रचित सिंह, राहुल गुप्ता आदि थे। इधर कांग्रेसियों ने काशीपुर बाईपास रोड पर मिठाई बांटी। वहां महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, प्रदेश महामंत्री हिमांशु गाबा, रामस्वरूप भारती समाजसेवी मनमोहन सिंह, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पंत, अरुण पांडे, मोहन खेड़ा, सुरेश गोरी थे। इधर ट्रांजिट कैंप के सुभाष पार्क में पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़, संदीप चीमा, परिमल राय आदि ने माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

दिनेशपुर में नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार के नेतृत्व में लोगों ने सांवरिया मैदान से तिरंगे झंडे के साथ प्रभात फेरी निकली। इधर पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन की अगुवाई में कांग्रेसियों ने सुभाष चौक पर माल्यार्पण किया। बसंतीपुर गांव में स्कूली बच्चों, युवक और युवती मंगल दलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहां चंद्रकांत मंडल, विजय मंडल, हिमांशु सरकार, अनादि मंडल, रोहित मंडल, भोला शर्मा, सुब्रतो गोस्वामी, ममता हालदार आदि थे। पंतनगर विवि परिसर स्थित कैंपस स्कूल में प्रधानाचार्य डॉ. बीसी पाठक ने युवाओं से नेता जी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। शिक्षिका रागनी सक्सेना के नेतृत्व में सीता असवाल, अंजना श्रीवास्तव, अमिता शर्मा, मंजू धामी, इंदु लोहनी आदि ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित
गदरपुर। भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ की ओर से नेताजी की जयंती पर सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एक बैंक्वेट हॉल में हुए कार्यक्रम का कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे और पूर्व सांसद बलराज पासी ने शुभारंभ किया। उन्होंने 500 से अधिक गौरव सेनानी और शहीदों के परिजनों को स्मृतिचिन्ह एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इनमें वीरांगना भागीरथी कोश्यारी, गोदावरी रावत, कल्पना पानू, चंचल सिंह शाही, गौरव सेनानी त्रिलोक सिंह पानू, शौर्य चक्र से सम्मानित राजेंद्र सिंह कपकोठी, सेना मेडल से सम्मानित प्रेम सिंह गढ़िया, गोविंद सिंह चौहान सहित अनेक शामिल रहे।
इस दौरान बागेश्वर से आए लोक गायक धीरज कोरंगा एवं विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुतियां दीं। वहां पर पूर्व विंग कमांडर एसके राय, पूर्व कर्नल आर पी सिंह, पूर्व सैनिक संगठन के जिला अध्यक्ष कैप्टन खड़क सिंह कार्की, धर्म सिंह कोरंगा, पालिकाध्यक्ष गुलाम गोस, दिनेशपुर नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार, गूलरभोज नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता दुबे, हिमांशु सरकार आदि थे। (संवाद)
पराक्रम दिवस के रूप में मनाई सुभाष चंद्र बोस की जयंती
काशीपुर/बाजपुर। भाजयुमो के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पराक्रम दिवस के रूप में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई। आवास विकास स्थित सुभाष पार्क में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। वहां भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सरबजीत सिंह, मेयर ऊषा चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन, जिला उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह चंडोक, पार्षद सुशील शर्मा, मौनू चौधरी, संचिता मिश्रा आदि थेे। उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज में एनएसएस स्वयंसेवकों ने गीत प्रस्तुत किए। वहां प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता, मेजर मुनीशकांत शर्मा, अशोक कुमार अग्निहोत्री, वेदप्रकाश यादव आदि थे। बाल संस्कार संस्था के अध्यक्ष मुकेश गौतम की अध्यक्षता में सुभाष पार्क में आयोजित कार्यक्रम में नौबत सिंह यादव, विशाल शर्मा, सर्वज्ञ गौतम, मृदुल गौतम, राकेश गौतम आदि थे।
जसपुर के एलबीएसएस शिक्षण संस्थान, श्री साईं शिक्षा संस्थान, आरएलएस मेमोरियल डिग्री कॉलेज, बीएसबी इंटर कॉलेज में शिक्षकों, विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल, पालिका अध्यक्षा मुमताज बेगम, नगर पंचायत महुआडाबरा चेयरमैन गायत्री देवी ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहां ईओ फहीम खान, डॉ. सुबोध शर्मा, डॉ. भुवनेश कुमारी, डॉ. रवि, सुधीर विश्नोई, डॉ. सुदेश आदि थे।
बाजपुर में गांव बरहैनी स्थित जीआईसी में आयोजित कार्यक्रम में इतिहास प्रवक्ता डॉ. मंजुल जोशी, प्रधानाचार्य महेश कुमार, धर्मेंद्र बसेड़ा, अमित अग्रवाल, आशुतोष जोशी, आशीष भटनागर, मुकेश शर्मा, संजीव चंद्रा, सुनील सक्सेना, रजनी शर्मा आदि थे। इधर नेताजी और बाल ठाकरे की जयंती पर शिव सेना कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र के मंदिरों के पुजारी और साधुओं को कंबल बांटे। वहां शिव सेना के जिलाध्यक्ष सोमी ठक्कर, जिला सचिव गौतम चुनारा, रंजीत खालसा, गौरव नागर, राजू गुप्ता, दीपक, भोला आदि थे। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में युवा पखवाड़ा और नेता सुभाष चंद बोस जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान शिविर में 20 सेवकों ने रक्तदान किया। वहां डॉ. बृजेश कुमार जोशी, सत्यप्रकाश शर्मा, डॉ. मनप्रीत सिंह, डॉ. विश्वास जोशी, दिनेश कुमार, अभिषेक यादव, रितिक कुमार आदि थे। (ब्यूरो/संवाद)
नेताजी सुभाष चंद्र बोस को दी श्रद्धांजलि
खटीमा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने ब्लॉक परिसर में नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में तहसीलदार यूसुफ अली, संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष शेर सिह सामंत, नगर अध्यक्ष भगवती खोलिया, कोषाध्यक्ष कल्यान सिंह ने विचार व्यक्त किए। संचालन ठाकुर भगवान सिंह ने किया। वहां करन चंद, राजेंद्र सिंह खाती, जोगेंद्र सिंह, तेज सिंह सामंत, मोहित सिंह, मनोहर कन्याल, धन सिंह सामंत, मनोहर सिंह पोखरिया आदि थे। (संवाद)
अभिभावक सम्मेलन का आयोजन
सितारगंज/नानकमत्ता/शक्तिफार्म। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिसौना में अभिभावक सम्मेलन आयोजित किया गया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्याम लाल कंबोज, अभिभावक प्रतिनिधि नरविंद सिंह, विद्यालय के संरक्षक बहोरन सिंह राना, प्रधानाचार्य शुभेंदु कुमार गुप्ता ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला। वहां रमेश पालीवाल, मंजू देवी, नीतू देवी, कमलेश देवी, मीना राणा, रीता देवी, शोभा देवी, निशा, माधवी, तुलसी आदि थे। यूथ कांग्रेसियों ने विधानसभा अध्यक्ष संदीप बावा के प्रतिष्ठान पर जयंती मनाई। वहां विधानसभा अध्यक्ष संदीप बावा, इस्तियाक अंसारी, वसीम मियां, रणजीत सिंह राणा, अखिलेश सिंह, सचिन गंगवार, कल्लू खान आदि थे। इधर, बिरिया भूड़ गांव में अखिल भारतीय किसान सभा ने नेताजी को श्रद्धांजलि दी।

जिलाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह ने केंद्र सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। वहां प्रधान बलवीर सिंह राणा, गुरनाम सिंह, अरूड़ सिंह, सत्यवती राणा,, सुनीता देवी, सुभाषवती, लक्ष्मी राणा, मेनका राणा आदि थे। नानकमत्ता में श्री गुरुनानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नेताजी को श्रद्धांजलि दी गई। वहां प्राचार्या डॉ. सीता मेहता, डॉ. अमृतपाल कौर, डॉ. तारा आर्या, डॉ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. सरस्वती भट्ट, गोपाल सिंह, शोभा बोरा, पंकज बोहरा, अफ्शा खान, ज्योति राणा आदि थे। इधर शक्तिफार्म में नगर के बंग भवन, सुभाष चौक, टैगोरनगर, ग्रीनवर्ल्ड पब्लिक स्कूल, शक्ति शिशु विद्यालय, रुदपुर आदि स्थानों पर कार्यक्रम हुए। वहां नगर पंचायत अध्यक्ष सुकांत ब्रह्म, पूर्व विधायक नारायण पाल, कृष्णपद मंडल, देबू मंडल, योगेंद्र सिंह रावत, विनय मंडल, उत्तम आचार्य, रामचंद्र राय आदि थे। (संवाद)

नानकमत्ता श्री गुरुनानक महाविद्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि देते शिक्षकगण।

नानकमत्ता श्री गुरुनानक महाविद्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि देते शिक्षकगण।- फोटो : SITARGANJ

सितारगंज के बिरिया भूड़ गांव में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाते किसान।

सितारगंज के बिरिया भूड़ गांव में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाते किसान।- फोटो : SITARGANJ

खटीमा में ब्लॉक परिसर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्घ

खटीमा में ब्लॉक परिसर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्घ- फोटो : KHATIMA

काशीपुर सुभाष पार्क में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जंयती मनाते भाजपा कार्यकर्ता।

काशीपुर सुभाष पार्क में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जंयती मनाते भाजपा कार्यकर्ता।- फोटो : KASHIPUR

रुद्रपुर डिग्री कालेज में सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यर्पण करते विधायक ठुकराल व अन्य।

रुद्रपुर डिग्री कालेज में सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यर्पण करते विधायक ठुकराल व अन्य।- फोटो : RUDRAPUR

गदरपुर में सेनानी परिवारों को स्मृति चिन्ह देते मंत्री अरविंद पांडे।

गदरपुर में सेनानी परिवारों को स्मृति चिन्ह देते मंत्री अरविंद पांडे।- फोटो : RUDRAPUR

दिनेशपुर में नेताजी की प्रतिमा में माल्यार्पण करती नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार।

दिनेशपुर में नेताजी की प्रतिमा में माल्यार्पण करती नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed