फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme.

गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कर लिया मतदान का संकल्प

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme.
तिरगंज के डॉ. सुशीला तिवारी महाविद्यालय में ध्वजा रोहण के बाद राष्ट्रगान गाते शिक्षक व बच्चे। - फोटो : SITARGANJ
73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम मची। सरकारी व अर्द्धसरकारी विभागों और स्कूलों में ध्वजारोहण भी किया गया। साथ ही मतदान का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

एसडीम कोर्ट में एसडीएम तुषार सैनी, तहसील में तहसीलदार शुभांगिनी, नगर पालिका में चेयरमैन हरीश दुबे, सीएचसी में चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश आर्या, कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक प्रकाश दानू, विकास खंड कार्यालय में बीडीओ हरीश चंद जोशी, पशु चिकित्सालय में वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार, बीईओ कार्यालय में बीईओ सुषमा गौरव, शैली स्कूल में सीएमडी राजेश शैली, एसएम पब्लिक स्कूल में प्रबंधक भुवन चंद्र भट्ट, जीएस कान्वेंट स्कूल में प्रधानाचार्य संजीव शर्मा, ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल में गोपाल सिंह बिष्ट, स्कॉलर्स वैली इंटरनेशन स्कूल में प्रबंधक कमलजीत कौर, डॉ. सुशीला तिवारी महाविद्यालय एवं बीएड कॉलेज में प्रबंधक पूर्व मंत्री शंभूनाथ सिंह, होली सेपियंस स्कूल में प्रबंधक हेमंत बोरा, किडजी स्कूल में कोआर्डिनेटर सरोज बोरा, मोहिंदर सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य हरमीत सिंह, होली चिल्ड्रन एकेडमी में प्रधानाचार्या रश्मि पंत, केवीएम पब्लिक स्कूल में प्रबंधक बीडी भट्ट, गोल्डन हाईस्कूल में प्रबंधक जया जोशी, आजाद पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य इमरान खान व सरकड़ा के सेंट मैरी स्कूल में प्रधानाचार्या रोजिता बेदी ने झंडारोहण किया।
विज्ञापन

इस दौरान स्कूली बच्चों ने देश की आजादी पर कुर्बानी देने वाले शहीदों को याद किया और रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान स्कूलों में बच्चों को स्वच्छता और बेटी बचाओ अभियान के बारे में जानकारी देते हुए संकल्प भी दिलाया गया। साथ ही युवा छात्र-छात्राओं से मतदान करने की भी अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस
नानकमत्ता। गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालयों, सरकारी भवनों में ध्वजारोहण कर मिष्ठान वितरण किया गया। नगर पंचायत कार्यालय प्रथम नागरिक चेयरमैन प्रेम सिंह टुरना, सरस्वती शिशु मंदिर में उमेश अग्रवाल, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रबंधक हरीश जोशी, श्री गुरु नानक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हरचरण सिंह, श्री गुरु नानक एकेडमी में बाबा तरसेम सिंह, गुरु नानक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य तरसेम सिंह, फ्लोरेंस स्कूल में अजय बाजपेई, न्यू लाइट स्कूल में प्रबंधक मलूक सिंह खिंडा, श्री गुरु नानक इंटर कॉलेज तपेडा में राम नारायण झा, गोशन स्कूल में सुरेश जोशी, न्यू मॉडर्न स्कूल में अशोक कुमार, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तपेड़ा में दयाशंकर शर्मा ने ध्वजारोहण कर मिष्ठान वितरण किया। नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कर मिष्ठान वितरण किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed