फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme

गुरु महाराज की रहनुमाई और पंच प्यारों की अगुवाई में निकला नगर कीर्तन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme
नानकमत्ता में नगर कीर्तन के दौरान हैरतअंगेज करतब दिखाते गतका पार्टी के कलाकार। - फोटो : SITARGANJ
गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। श्री गुरु महाराज की रहनुमाई और पंच प्यारों की अगुवाई में गुरुद्वारा साहिब से भव्य नगर कीर्तन निकला। नगर कीर्तन में सिख संगत की ओर से सतगुर नानक प्रगट्या मिटी धुंध जग चानन होया, राज करेगा खालसा आकी रहे न कोय के उद्घोष से धार्मिक नगरी गूंज उठी और कीर्तन से नगर भी भक्तिमय हो गया। कीर्तन का नगर में जगह-जगह जलपान, मिष्ठान एवं फल बांटकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सिख पंथ के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी महाराज का 552वां गुरु पर्व (गुरुनानक देव जी की जयंती) के उपलक्ष्य में बोले सो निहाल सतश्री अकाल के उद्घोष एवं नगाड़े के साथ गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता से गुरु महाराज की रहनुमाई व पंच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन शुरू हुआ। बृहस्पतिवार को रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग में सैकड़ों श्रद्धालु अरदास में शामिल हुए और सुख-शांति की कामना की। अरदास के बाद गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवा सिंह ने अपने शीश पर गुरु महाराज को बिठाकर फूलों से सजे रथ पर सवार कराया।
विज्ञापन

मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जसवंत सिंह की ओर से अरदास कराकर व गुरु की आज्ञा से गुरुद्वारा साहिब से नगर कीर्तन शुरू हुआ। नगर कीर्तन में गुरु महाराज के आगे सैकड़ों श्रद्धालु पुष्पवर्षा करते व झाडू़ लगाते चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कीर्तन में गुरुनानक इंटर कॉलेज के मस्तक बीन बैंड के साथ श्री गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज, श्री गुरुनानक एकेडमी, श्री गुरुनानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, न्यू लाइट स्कूल तथा ब्राइट स्कूल के छात्र-छात्राएं बैंड-झांकियों के साथ कीर्तन करते चल रहे थे। स्त्री सत्संग सभा तपेड़ा की महिलाएं सजी पालकी के पीछे कीर्तन करती चल रही थीं। नगर कीर्तन में पंजाब से आए लखबीर सिंह टेढ़ी के कविसरी जत्थे के साथ ही हजूरी रागी जत्थे के भाई संतोष सिंह, भाई हरभेज सिंह और सुखवंत सिंह शबद-कीर्तन करते चल रहे थे।
रुद्रपुर के रणजीत अखाड़े के जत्थेदार सुरेंद्र सिंह बंटी के नेतृत्व में गतका पार्टी के सदस्य हैरतअंगेज करतब दिखा रहे थे। डेरा कारसेवा गेट पर डेरे की ओर से बाबा तरसेम सिंह की ओर से गुरु महाराज को रुमाला और पंच प्यारों को सरोंपा भेट किया गया। श्रद्धालुओं की ओर से नगर में जगह-जगह प्रसाद वितरण कर स्वागत किया गया।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तथा सिंह सभा तपेड़ा की ओर से पूरे नगर को तोरण द्वार से सजाया गया था। इस दौरान लंगर की विशेष व्यवस्था की गई थी। वहां गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सेवा सिंह, महासचिव धन्ना सिंह, प्रबंधक कमेटी के सदस्य महेंद्र सिंह, जरनैल सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह, नगर पंचायत चेयरमैन प्रेम सिंह टुरना, गुरजीत सिंह, अजीत पाल सिंह, खटीमा ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी, रंजीत सिंह ढिल्लो आदि थे।
शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया
बाजपुर। श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब खूब सजाया गया। गुरु का लंगर बरता गया।
शुक्रवार को गुरुद्वारा साहिब में आयोजित समागम में अमृतसर सच खंड श्री हरमंदर सिंह साहिब से आए ज्ञानी राजदीप सिंह, अमृतसर प्रचार संगत के जत्थेदार भाई जगजीत सिंह, भाई अजायब सिंह, हैड प्रचारक जगदेव सिंह, हजूरी रागी भाई गुरदेव सिंह विर्क, भाई मंजीत सिंह, हरभजन सिंह, बाजपुर के हेड ग्रंथी राजेंद्र सिंह ने श्री गुरु नानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया।
दूर दराज से पहुंची संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेका। इस दौरान बाहर से रागी जत्थों सहित अन्य समाज सेवियों को सरोपा देकर सम्मानित किया गया। वहां गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान बीबी मनमीत कौर, अवतार सिंह, हरदयाल सिंह, हरमंदर सिंह बरार, जसविंदर सिंह, बाज सिंह, दर्शन सिंह, गुरजीत सिंह गित्ते, सुखविंदर सिंह, देवेंद्र सिंह आदि थे।
इधर गांव गजरौला स्थित नानकसर ठाठ गुरुद्वारा साहिब में भी गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। बाहर से आए रागी जत्थों ने श्री गुरु नानक देव जी के जीवन पर आधारित कथा कीर्तन किया। बाहर से सभी रागी जत्थों को सरोपा देकर सम्मानित किया गया। वहां बाबा प्रताप सिंह, भाई पलविंदर सिंह, भाई सरजीत सिंह, गुरजीत सिंह, अमरजीत सिंह, बीबी मंदीप कौर, दलजीत सिंह, बलविंदर सिंह आदि थे।
गांव शिवपुरी, बन्नाखेड़ा, बेरिया दौलत सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्र स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया गया।
नए दरबार में विराजमान हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी
बाजपुर। श्री गुुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर श्री गुरुद्वारा साहिब में बने नए दरबार हाल में धूमधाम के साथ गुरु महाराज श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पवित्र स्वरूप स्थापित किया गया। शुक्रवार सुबह नगर कीर्तन के रूप में संगत गुरुद्वारा साहिब के पुराने गेट से चीनी मिल मार्ग से नयी दर्शनी डयोडी होते हुए नए दरबार हाल पहुंची। इस दौरान जोरदार जयकारों के बीच श्रद्धापूर्वक गुरु महाराज श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को विराजमान कराया गया। अमृतसर सच खंड श्री हरमंदर सिंह साहिब से पहुंचे ज्ञानी राजदीप सिंह ने अरदास की। संवाद

केलाखेड़ा में प्रकाश पर्व पर धार्मिक दीवान सजाया
केलाखेड़ा। गुरुद्वारा साहिब में शुक्रवार को श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया गया। गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक दीवान सजाया गया जिसमें सहज पाठ के भोग उपरांत कथावाचक, रागी जत्थे ने गुरवाणी व शबद कीर्तन कर गुरु महिमा का बखान किया। वहीं भाई हरजिंदर सिंह (गोल्डी) व गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथि बाबा कुलदीप सिंह ने श्री गुरु नानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए संगत को मानव जीवन का आधार बताया। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने नगर में उत्कृष्ट कार्य करने पर नगर पंचायत के ईओ कुलदीप सिंह को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। अरदास के बाद सेवादारों की ओर से गुरु का अटूट लंगर बरता गया। वहां सेवादार परमजीत सिंह, जत्थेदार सुरेंद्र सिंह, प्रधान बलवीर सिंह, अजीत सिंह, सुरेशी शर्मा, सुरेंद्र बिज, अनिल कालरा, देवेंद्र सिंह, नरेश सिंह, हरनीत सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि थे। संवाद

नानकमत्ता में नगर कीर्तन के दौरान नन्हें बच्चों ने भी गतका खेलकर हैरतअंगेज करतब दिखाए।

नानकमत्ता में नगर कीर्तन के दौरान नन्हें बच्चों ने भी गतका खेलकर हैरतअंगेज करतब दिखाए।- फोटो : SITARGANJ

नानकमत्ता में निकले नगर कीर्तन गुरु महाराज की पालकी की अगुवाई करते चलते पंच प्यारे।

नानकमत्ता में निकले नगर कीर्तन गुरु महाराज की पालकी की अगुवाई करते चलते पंच प्यारे।- फोटो : SITARGANJ

नानकमत्ता नगर कीर्तन में गुरुद्वारा साहिब के सामने गुरु महाराज के रथ व पंच प्यारों पर पुष्प वर्ष?

नानकमत्ता नगर कीर्तन में गुरुद्वारा साहिब के सामने गुरु महाराज के रथ व पंच प्यारों पर पुष्प वर्ष?- फोटो : SITARGANJ

नानकमत्ता नगर कीर्तन करतब दिखाते रंजीत अखाड़ा के सदस्य।

नानकमत्ता नगर कीर्तन करतब दिखाते रंजीत अखाड़ा के सदस्य।- फोटो : SITARGANJ

नानकमत्ता में निकले नगर कीर्तन में पंजाबी की संस्कृति बिखेरतीं गुरुनानक बालिका इंटर कालेज की बा

नानकमत्ता में निकले नगर कीर्तन में पंजाबी की संस्कृति बिखेरतीं गुरुनानक बालिका इंटर कालेज की बा- फोटो : SITARGANJ

नानकमत्ता में पालकी के आगे कीर्तन करते चलती महिला सिख संगत।

नानकमत्ता में पालकी के आगे कीर्तन करते चलती महिला सिख संगत।- फोटो : SITARGANJ

नानकमत्ता नगर कीर्तन में गुरु महाराज की पालकी के आगे अरदास करते  मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जसवंत सिंह।

नानकमत्ता नगर कीर्तन में गुरु महाराज की पालकी के आगे अरदास करते मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जसवंत सिंह।- फोटो : SITARGANJ

नानकमत्ता नगर कीर्तन में गुरु महाराज की पालकी सिर पर उठाकर वाहन में सवार करने ले जाते गुरुद्वारा

नानकमत्ता नगर कीर्तन में गुरु महाराज की पालकी सिर पर उठाकर वाहन में सवार करने ले जाते गुरुद्वारा - फोटो : SITARGANJ

नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब में गुरु महाराज की अगुवाई करते पंच प्यारे।

नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब में गुरु महाराज की अगुवाई करते पंच प्यारे।- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed