फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme.

पंच प्यारों की अगुवाई में निकला नगर कीर्तन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme.
खटीमा में गुरुनानक देव की जन्मोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं स्कूली छात्राएं। - फोटो : KHATIMA
गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व से पूर्व बृहस्पतिवार को रुद्रपुर में पंच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला गया, जिसमें गुरु ग्रंथ साहिब की मुख्य पालकी सुशोभित थी। नगर कीर्तन में गतका पार्टियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।
विज्ञापन

आदर्श कालोनी स्थित गुरुनानक पब्लिक स्कूल से सुबह करीब 11 बजे से नगर कीर्तन शुरू हुआ। इसके बाद बालाजी द्वार, काशीपुर बाइपास, अग्रवाल धर्मशाला, भगत सिंह चौक, गल्ला मंडी, इंदिरा चौक, डीडी चौक व मुख्य बाजार से होता गोलमार्केट गुरुद्वारा के पास संपन्न हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया और प्रसाद वितरित किया। जगह-जगह लोगों ने छबील लगाकर प्रसाद वितरित किया। नगर कीर्तन के दौरान रंजीत अखाड़ा और बाबा दीप सिंह अखाड़ा की गतका पार्टियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। गुरु ग्रंथ साहिब की मुख्य पालकी के आगे पंचप्यारे चल रहे थे। मुख्य पालकी के आगे चल रहीं महिलाओं और पुरुषों ने मार्ग पर झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के शबद कीर्तन से माहौल गुरुमय हो गया। वहां पर परगट सिंह, बलविंदर सिंह, बरजिंदर सिंह, सोमपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह ग्रोवर, यशपाल सिंह, सुरमुख सिंह, परमजीत सिंह, अवतार सिंह, सतवीर सिंह, मंजीत सिंह, प्रीतम सिंह, हरविंदर सिंह, सरनजीत सिंह, गुरमीत सिंह बठला, सतनाम सिंह आदि थे।
कोरोना महामारी के कारण स्कूली बच्चे नहीं हुए शामिल
रुद्रपुर। नगर कीर्तन के दौरान कोरोना की गाइड लाइन का पूरा अनुपालन किया गया। कोरोना महामारी के चलते इस बार नगर कीर्तन में स्कूली बच्चों को शामिल नहीं किया गया। साथ ही झाकियों की संख्या भी कम रही। संवाद
काशीपुर, बाजपुर और केलाखेड़ा में निकाली प्रभात फेरी
काशीपुर/बाजपुर/केलाखेड़ा। श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य द्गह्यड्ड काशीपुर, बाजपुर और केलाखेड़ा में प्रभात फेरी निकाली गई।
बृहस्पतिवार सुबह केलाखेड़ा स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब से प्रभात फेरी शुरू हुई, जो देवेंद्र सिंह, शिवम बाठला के निवास पर पहुंची। वहां शबद कीर्तन और अरदास के बाद संगत ने जलपान ग्रहण किया।
गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी बाबा कुलदीप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को प्रभात फेरी का समापन होगा। श्री गुरुद्वारा साहिब में शुक्रवार को गुरुनानक देव जी के प्रकाशपर्व के अवसर पर सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक दीवान सजाया जाएगा। लंगर का आयोजन भी होगा। वहां जत्थेदार सुरेंद्र सिंह, मनोहर सिंह चावला, परमजीत सिंह, अजीत, विजय बाठला, हरजिंदर सिंह, सन्नी बाजाज, नरेश सिंह, सिमरन कौर आदि थे।
बाजपुर स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब से प्रभात फेरी शुरू होकर मुख्य मार्ग होते हुए नगर स्थित जीजीआईसी के पास निवासी गुरसेवक सिंह के घर तक निकाली गई। वहां भजन, कीर्तन और अरदास के बाद प्रभात फेरी श्री गुरुद्वारा साहिब में आकर संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने प्रभात फेरी का जगह-जगह पुष्पों से स्वागत किया। मौके पर हरदयाल सिंह, अवतार सिंह, बाज सिंह, राजेंद्र सिंह, सोनू गिल आदि थे।
काशीपुर में प्रभात फेरी महाराणा प्रताप चौक से शुरू होकर गुरूद्वारा श्री ननकाना साहिब पहुंची, जहां अरदास की गई। उसके बाद प्रभात फेरी गाजे बाजे के साथ काली मंदिर, गंगेबाबा चौक, किला मोहल्ला, मेन बाजार, नगर निगम रोड, महाराणा प्रताप चौक से होते हुए वापस गुरुद्वारा श्री सिंह सभा (छोटा गुरुद्वारा) आकर समाप्त हुई।

हेल्पलाइन स्कूल में गुरुनानक देव का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया
खटीमा। हेल्पलाइन पब्लिक स्कूल में गुरुनानक देव का जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक निदेशक प्रवीण अग्रवाल एवं निदेशक नवीन अग्रवाल, प्रधानाचार्य मोहन सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रभजोत कौर और संगीत आचार्य भुवन पांडे ने पाठा गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मोहन सिंह, गुरलीन कौर, प्रभजोत कौर, माही राणा ने हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी भाषा में गुरुनानक देव की जीवनी बताई। संचालन कमलजीत कौर ने किया। वक्ताओं ने गुरुनानक देव के कार्यों को अनुकरणीय बताया। वहां नमिता तिवारी, पवन सक्सेना, कविराज भट्ट, राजेश मौर्य, शहनाज, कुसुम भगवाल, लक्ष्मी भट्ट, रेनू मुरारी, पूजा भट्ट, भागीरथी बोहरा, रेखा चिलकोटी, दीपा जोशी, विनीता पाठक, रेखा चंद, भावना चंद, रेखा रावत, अशोक कुमार, उर्त्कष कुमार, सुनीता अग्रवाल आदि थे। संवाद

केलाखेड़ा में कीर्तन करते श्रद्धालु।

केलाखेड़ा में कीर्तन करते श्रद्धालु।- फोटो : BAZPUR

केलाखेड़ा में प्रभात फेरी निकालते श्रद्धालु।

केलाखेड़ा में प्रभात फेरी निकालते श्रद्धालु।- फोटो : BAZPUR

काशीपुर में प्रभात फेरी निकालते सिख संगत के लोग।

काशीपुर में प्रभात फेरी निकालते सिख संगत के लोग।- फोटो : KASHIPUR

रुद्रपुर में निकले नगर कीर्तन में मुख्य पालकी के आगे मार्ग की सफाई करतीं महिलाएं।

रुद्रपुर में निकले नगर कीर्तन में मुख्य पालकी के आगे मार्ग की सफाई करतीं महिलाएं।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में निकले नगर कीर्तन में गुरु के भजन गातीं महिलाएं।

रुद्रपुर में निकले नगर कीर्तन में गुरु के भजन गातीं महिलाएं।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में निकले नगर कीर्तन में शामिल लोग।

रुद्रपुर में निकले नगर कीर्तन में शामिल लोग।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में नगर कीर्तन में वाद्ययंत्र बजाता व्यक्ति।

रुद्रपुर में नगर कीर्तन में वाद्ययंत्र बजाता व्यक्ति।- फोटो : RUDRAPUR

नगर कीर्तन में करतब दिखाती गतका पार्टी।

नगर कीर्तन में करतब दिखाती गतका पार्टी।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में निकले नगर कीर्तन में शामिल गुरु ग्रंथ साहिब की मुख्य पालकी।

रुद्रपुर में निकले नगर कीर्तन में शामिल गुरु ग्रंथ साहिब की मुख्य पालकी।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में निकले नगर कीर्तन में शामिल पंच प्यारे।

रुद्रपुर में निकले नगर कीर्तन में शामिल पंच प्यारे।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed