फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme.

आपदा के जख्म भरे नहीं, कैसे मनाएं जश्न

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme.
शोभा बेन। - फोटो : RUDRAPUR
अतिवृष्टि के चलते आपदा प्रभावित संजयनगर, जगतपुरा, ट्रांजिट कैंप समेत अन्य बस्तियों के इलाकों में रहने वाले लोगों का दीपावली का उत्सव फीका रहेगा। आपदा में मेहनत की कमाई बर्बाद होने के बाद लोग नए सिरे से जिंदगी की गाड़ी खींच रहे हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि कल्याणी के उफान से उनके आशियाने उजड़ गए। घरों में रखा सारा सामान खराब हो गया, गलियों में छह फुट तक पानी भर गया था। आपदा पीड़ित राशन के लिए सरकार से गुहार लगा रहे हैं। कई बार कलक्ट्रेट के चक्कर लगा चुके हैं। कहीं सुनवाई नहीं हो रही। -
विज्ञापन

- कल्याणी के उफान से आपदा में पूरा घर डूब गया। इससे घर में रखे फ्रिज, वाशिंग मशीन, टीवी सब खराब हो गए। नाव से हम लोगों को मोहल्लों से बाहर निकाला गया था। राशन लेने के लिए चक्कर काट रहे हैं। ऐसे में कैसे दिवाली मनाएंगे। -विशाखा सरकार, संजयनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

- घर में पानी घुस गया था। रसोई में रखा पूरा राशन खराब हो गया। सब पानी में बह गया। कभी कलक्ट्रेट तो कभी जनप्रतिनिधियों के घरों के चक्कर काट रहे हैं। आज मंदिर में राशन लेने आए हैं। -बबली कुमार, संजयनगर।
- पूरे घर में पानी घुस गया था। जैसे, तैसे लोगों की मदद से घर से बाहर निकले। कुछ दिनों रेस्क्यू सेंटर पर भी रुकना पड़ा था। अब राशन के लिए इधर-उधर चक्कर काट रहे हैं। खुद का दिवाला निकल गया है कैसे दीपावली मनाएंगे। -पुष्पा मंडल, संजयनगर

- घर में रखा सारा सामान, रुपये सब पानी में बह गए। आपदा के जख्मों से अभी भी उभर नहीं पा रहे हैं। ऐसे में कैसे दीपावली का पर्व मनाएंगे। घर में खाने के लिए कुछ नहीं बचा है। -शोभा बेन, संजयनगर

बबली कुमार।

बबली कुमार।- फोटो : RUDRAPUR

विशाखा सरकार।

विशाखा सरकार।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के संजय नगर में राशन लेने के लिए उमड़ी आपदा प्रभावितों की भीड़।

रुद्रपुर के संजय नगर में राशन लेने के लिए उमड़ी आपदा प्रभावितों की भीड़।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed