फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme.

कोरोना से निजात और मुल्क में अमन की मांगी दुआ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme.
केलाखेड़ा में ईद उल अजहा पर्व पर म़ुबारकबाद देते नगर पंचायत अध्यक्ष हामिद अली। - फोटो : BAZPUR
कोरोना के साये के बीच मुस्लिम समुदाय के 10 लोगों ने मस्जिदों में सामाजिक दूरी का पालन कर ईद उल अजहा की नमाज अदा की। इसके बाद लोगों ने पशुओं की कुर्बानी दी और एक दूसरे को ईद की मुुबारकबाद दी। सुरक्षा के लिहाज से जगह-जगह पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

बुधवार को मस्जिदों और ईदगाहों में ईद उल अजहा की विशेष नमाज सुबह छह बजे पढ़ी गई। कोरोना संक्रमण के चलते अधिकतर लोगों ने नमाज घरों में ही अदा की। रमजान की ईद के 70 दिनों बाद बकरीद मनाई जाती है। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने पशुओं की कुर्बानी दी।
विज्ञापन

कुर्बानी के गोश्त के तीन हिस्से किए जाते हैं। इसका एक हिस्सा गरीबों को दिया जाता है, जबकि दूसरा हिस्सा दोस्तों, सगे संबंधियों में बांटा जाता है। वहीं तीसरे हिस्से को खुद के लिए रखा जाता है। सीर गोटिया स्थित जामा मस्जिद के शहर इमाम मौलाना इमामुद्दीन ने सभी को ईद की मुबारकबाद दी। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में ईद पर काफी रौनक रही। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी। इधर गदरपुर, गूलरभोज और पंतनगर में भी ईद मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकीदत के साथ मनाया त्योहार
काशीपुर/बाजपुर/केलाखेड़ा। ईद उल अजहा का त्योहार अकीदत के साथ मनाया गया। कोविड नियमों का पालन करते हुए लोगों ने ईदगाह मैदान और मस्जिदों में नमाज अदा की। नमाज के बाद बारगाहे इलाही में कोरोना महामारी के खात्मे के साथ मुल्क और कौम की तरक्की की दुआ की गई।
ईदगाह मैदान में कमेटी के ओहदेदारों को शहर इमाम मुफ्ती मुनाजिर हुसैन सलामी ने नमाज अदा कराई। सफाई के लिए निगम मुस्तैद रहा। बच्चों में बेहद उत्साह रहा। एसडीएम आकांक्षा वर्मा, एएसपी प्रमोद कुुमार, सीओ एपी कोंडे और कोतवाल जीबी जोशी कई स्थानों पर मुआयने कर लोगों को मुबारकबाद दी। ईदगाह मैदान में एसपी प्रमोद कुमार, ईदगाह कमेटी के सदर हसीन खान, हाजी अबरार, हकीम नूरी, इंतेजार हुसैन, डॉ एमए राहुल, आलम खान, हाजी अकबर हुसैन आदि मौजूद रहे।
जसपुर में सुबह साढ़े सात बजे शहर इमाम मौलाना अयूब ने दस लोगों को ईद की नमाज पढ़ाई। नगर एवं देहात की मस्जिदों में भी दस-दस लोगों ने नमाज पढ़ी। नमाज के दौरान मुल्क और शहर में अमन की दुआएं की गईं। खेड़ा स्थित कुरबानगाह में कुर्बानियां हुईं। घरों पर भी मुस्लिमों ने बकरों की कुर्बानी की। विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, आप नेता अजय अग्रवाल, डॉ. यूनुस चौधरी, कांग्रेस नेता डॉ. एमपी सिंह, नईम प्रधान आदि ने बधाई दी। बाजपुर में बारिश के चलते पर्व शांतिपूर्वक मनाया गया। लोगों ने ने मुल्क की खुशहाली की दुआएं मांगी। इधर, केलाखेड़ा जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मो. जाफर, गोसिया मस्जिद के इमाम शमसुद्दीन, कादरी मस्जिद के इमाम मौलाना वाजिद, मोती मस्जिद के इमाम सिराज नूरी, मदीना मस्जिद के इमाम मौलाना राशिद ने विशेष नमाज अदा कराई। मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष हामिद अली, जावेद पासा, आरिफ अली, आशिफ अली, इरफान अली, रिहान अली, वसीम अली, मोनिस, हनीफ खां, आदि थे।
खटीमा और सितारगंज में भी मनाई ईद
खटीमा/सितारगंज। कोविड कर्फ्यू के चलते लोगों ने त्योहार सादगी मनाया और घरों में नमाज अदा की। मस्जिदों में पुलिस बल तैनात रहा। लोगों ने अपने घरों में कुर्बानी कर पकवान बनाकर सादगी के साथ पर्व मनाया। जमौर, सत्रहमील, मझोला, कंचनपुरी, चकरपुर, झनकट आदि ग्रामीण क्षेत्रों में भी त्योहार सादगी से मनाया गया। सितारगंज में त्योहार अकीदत के साथ मनाया गया। बुधवार को क्षेत्र की मस्जिदों में अलग-अलग समय पर चंद लोगों ने ईद की नमाज अदा की।

कोतवाल प्रकाश सिंह दानू और एसएसआई सुधाकर जोशी आदि ने क्षेत्र में गश्त की। पालिका ने मस्जिदों के साथ सभी वार्डों में विशेष सफाई रखी। विधायक सौरभ बहुगुणा, पूर्व विधायक नारायण पाल, पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे, मंडी चेयरमैन अमरजीत सिंह कटवाल, ब्लॉक प्रमुख कमलजीत कौर, भाजपा नेता कमल जिंदल, खतीब अहमद, वरिष्ठ समाज सेवी श्मशुलहक मलिक, आदि ने क्षेत्रवासियों को ईद की बधाई दी।

 बाजपुर में एक घर के अंदर नमाज अदा करते बच्चे।

बाजपुर में एक घर के अंदर नमाज अदा करते बच्चे।- फोटो : BAZPUR

 

सितारगंज में ईदुल अजहा के पर्व पर गले मिलते नन्हे मुन्ने।

सितारगंज में ईदुल अजहा के पर्व पर गले मिलते नन्हे मुन्ने।- फोटो : SITARGANJ

 

खटीमा में ईद-उल अज्हा पर्व पर घर में नमाज अदा करता मुस्लिम युवक।

खटीमा में ईद-उल अज्हा पर्व पर घर में नमाज अदा करता मुस्लिम युवक।- फोटो : KHATIMA

 

काशीपुर ईदगाह में नमाज पढ़ने के लिए जुटे लोग।

काशीपुर ईदगाह में नमाज पढ़ने के लिए जुटे लोग।- फोटो : KASHIPUR

 

रुद्रपुर की आदर्श कालोनी स्थित घर में नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग। संवाद

रुद्रपुर की आदर्श कालोनी स्थित घर में नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग। संवाद- फोटो : RUDRAPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed