फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme.

कलश यात्रा के साथ मां पूर्णागिरि मंदिर नदन्ना में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Cultural programme.
खटीमा के लालकोठी शारदा घाट से जल लेकर कलश यात्रा निकालती महिलाएं। संवाद - फोटो : KHATIMA
खटीमा। मां पूर्णागिरि मंदिर नदन्ना में कलश यात्रा एवं पूजा-अर्चना के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया।
विज्ञापन

रविवार को मंदिर कमेटी की ओर से श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व लालकोठी स्थित शारदा घाट से महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर कलशों में जल लेकर मुख्य यजमान पूरन चंद्र जोशी सपत्नी माया जोशी के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा पचौरिया, सतपुड़िया, कुटरी होते हुए मां पूर्णागिरि मंदिर परिसर पहुंची। कथा वाचक प्रेम नारायणाचार्य महाराज ने मंदिर में जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया। कलश यात्रा के दौरान वृंदावन से आई संगीत टीम ने प्रभु राधेश्याम के गुणगान से लोगों को मंत्रमुग्ध किया।

कथा वाचक प्रेम नारायणाचार्य ने प्रभु के गुणगानों का वर्णन किया। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में मंदिर स्थल पहुंचकर भगवान कृष्ण की लीला का वृतांत सुनने का आह्वान किया। ग्राम प्रधान माया जोशी ने कलश यात्रा में महिलाओं के बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने पर आभार जताया। वहां कमेटी अध्यक्ष त्रिभुवन चंद्र कलौनी, दान सिंह धामी, त्रिलोक सिंह बोहरा, भरत सिंह खड़का, मोहन चंद, भवानी चंद, शंकर सिंह, नवीन फुलेरा, नारायणी जोशी, हेमा चौहान, सावित्री थापा, लीला चंद, कलावती देवी, नेहा फिकाल, पुष्पा कलौनी, हेमा जोशी, चंद्रकला देवी, हंसा देवी, गुड्डी थापा, हेमा ठकुरी, लीला सामंत, कमला फिकाल, नीरु जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed