फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme

सागर, ईशान, दीक्षित, हरजीत व रिजवान ने जीती पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme
प्रतियोगिता के दौरान वजन उठाती महिला प्रतिभागी। - फोटो : KASHIPUR
राज्य स्तरीय पुरुष व महिला बेंच प्रेस एवं डेड लिफ्ट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में 66 किलो सीनियर वर्ग में रिजवान हुसैन प्रथम, कमल पांडे द्वितीय और पुष्पेंद्र कुमार तृतीय स्थान पर रहे। जबकि जूनियर वर्ग में राहुल सिंह राना और सब जूनियर वर्ग में सुमित कुमार प्रथम रहे।
विज्ञापन

शनिवार को आर्यनगर में पुरुष व महिला बेंच प्रेस एवं डेड लिफ्ट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ मेयर ऊषा चौधरी ने किया। एशिया चैंपियन एवं पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। डैमो में संदीप सिंह चीमा ने 375 किलो भार और 15 वर्षीय हिमांशु ने 170 किलो भार उठाकर दर्शकों को हैरत में डाल दिया। एसोसिएशन के महासचिव एशिया चैंपियन फैयाज अहमद ने बताया दो दिन चलने वाली इस प्रतियोगिता में बागेश्वर, हरिद्वार, देहरादून, पौढ़ी, हल्द्वानी, नैनीताल, अल्मोड़ा, रुद्रपुर, खटीमा, चंपावत, टिहरी आदि क्षेत्रों से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

पहले दिन बैंच प्रेस चैंपियनशिप के 53 किलो सीनियर में संजय कुमार प्रथम व बॉबी दयाल द्वितीय रहे। 53 किलो भार वर्ग जूनियर में सागर सरकार प्रथम, मुकेश कुमार द्वितीय अजीम तृतीय स्थान पर रहे। 53 किलो भार वर्ग (किट) में इशान तलवार प्रथम और मौहम्मद समीर द्वितीय रहे। 59 किलो भार सब जूनियर वर्ग (नॉनकिट) में दीक्षित सैनी प्रथम, वसीम द्वितीय और अंकुश तृतीय स्थान पर रहे। 59 किलो भार जूनियर वर्ग (नॉनकिट) में हरजीत सिंह, सूरज पिलखवाल और मोहम्मद साजिद तृृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

59 किलो भार सीनियर वर्ग (नॉनकिट) में सिद्धार्थ सिजवाल प्रथम, अमित कुमार द्वितीय और मदन सिंह तृतीय स्थान पर रहे। 59 किलो सीनियर (किट) में देव सिंह ने प्रतियोगिता जीती। 66 किलो सीनियर (किट) में प्रतियोगिता समीर ने जीती। 66 किलो सब जूनियर (नॉनकिट) में सुमित सौरभ प्रथम, काबुल सिंह द्वितीय और विवेक कश्यप तृतीय स्थान पर विजयी रहे। 66 किलो सीनियर (नॉनकिट) में रिजवान प्रथम, कमल द्वितीय और पुष्पेंद्र तृतीय स्थान पर रहे। संचालन एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार आसिफ ने किया। वहां कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल, कैलाश सहगल, विक्रम सिंह पठानिया, मौ. यामीन, अमित कुमार, गुरमुख सिंह, मोनिश खान, मुद्दसर खान, दिलशाद, संतोष कौर, चेतन अरोरा, अब्दुल कादिर आदि थे।

काशीपुर में पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का शुभांरभ करतीं मेयर ऊषा चौधरी व पूर्व सांसद केसी सिंह बा?

काशीपुर में पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का शुभांरभ करतीं मेयर ऊषा चौधरी व पूर्व सांसद केसी सिंह बा?- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed