{"_id":"6167328df2b17b1e842712e7","slug":"cultural-programme-kashipur-news-hld4413236111","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में निकली मां मनसा देवी की भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में निकली मां मनसा देवी की भव्य शोभायात्रा
विज्ञापन
काशीपुर में शोभा यात्रा के दौरान मां का डोला और श्रृद्धालु।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीता भवन मार्ग पर स्थित मनसा देवी मंदिर से देवी की भव्य शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गिरीताल स्थित चामुंडा मंदिर पहुंची। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा वापस मनसा देवी मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की।
बुधवार को निकली शोभायात्रा के दौरान रास्ते में विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों ने प्रसाद वितरण का स्टॉल लगाकर यात्रा में चल रहे लोगों को प्रसाद बांटा। इसी दौरान मुस्लिम समाज के इलियास माहेगीर, डॉ. एमए राहुल, शहजाद, अनिल और अधिवक्ता शैलेंद्र मिश्रा ने शोभायात्रा पर फूलों की वर्षा की। छोटे नीम के नीचे कांग्रेस नेता मुक्ता सिंह ने शोभायात्रा में चल रहे लोगों को पानी और प्रसाद बांटा।
मुख्य बाजार में आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने टीम के साथ लोगों को प्रसाद बांटा। एमपी चौक पर पवन यादव, राज कुमार यादव, मेयर ऊषा चौधरी, खिलेंद्र चौधरी, वीके रस्तोगी, अरविंद राव ने लोगों को प्रसाद बांटा। पुलिस ने व्यवस्था के लिए सीपीयू तैनात की थी। इससे पहले मां मनसा देवी शोभा यात्रा समिति के प्रबंधक विकास शर्मा खुट्टू, लवीश अरोरा, संदीप सहगल, हिमांशु अरोरा, अश्वनी छाबड़ा, आशीष अरोड़ा बॉबी, अमन बाली ने हवन-पूजन कर मां मनसा देवी को डोले में बिठाया और हाथ से खींचते हुए ले गए।
विज्ञापन
इससे पहले सौ से अधिक देवी-देवताओं की झांकियां शोभायात्रा के साथ चला करती थीं लेकिन इस साल कोरोना काल के चलते प्रशासन ने झांकियां निकालने की अनुमति नहीं दी। ऐसे में सिर्फ दो झांकियां, हनुमान और भगवान गणेश की ही निकाली जा सकीं। इस दौरान मोहन बिष्ट, रजत सिद्धू, मुकेश पाहवा, अमित गुप्ता, नीरज गर्ग, देव प्रजापति आदि मौजूद रहे।

काशीपुर: शोभा यात्रा में नृत्य करतीं महिलाएं।- फोटो : KASHIPUR

काशीपुर में शोभा यात्रा के दौरान प्रसाद वितरण करते आप नेता दीपक बाली।- फोटो : KASHIPUR

शोभा यात्रा के साथ चल रही झांकी।- फोटो : KASHIPUR

डोले में विराजमान मां मनसा देवी।- फोटो : KASHIPUR