फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme
बाजपुर में एनडीआरएफ की ओर से प्रस्तुत की गई प्रदर्शनी। - फोटो : BAZPUR
भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत दो दिनी राष्ट्रीय एकता दिवस पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान विभाग, एनडीआरएफ ने चित्र प्रदर्शनी और कलाकारों, स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का समापन रविवार को होगा।
शनिवार को रिवरडेल इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दो दिनी राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि देश में कई ऐसे स्वतंत्रता सेनानी हैं जिनके त्याग को कम लोग जानते हैं। हमें उनके संघर्ष के बारे में भी पूरी जानकारी नहीं होती। एनडीआरएफ के कमांडेंट सुदेश कुमार दराल ने कहा कि जब देश में एकता होती है तब देश को चुनौतियों से सामना करने में मद्द मिलती है। कहा कि यह एकता ही है कि हम कम समय में 100 करोड़ वैक्सीनेशन का लक्ष्य कम समय में हासिल कर पाए हैं।
रिवरडेल स्कूल प्रबंधन कमेटी अध्यक्ष एचएस बरार ने कहा कि आपसी संपर्क से लोगों के बीच एकता की भावना विकसित होती है। आदर्श कन्या इंटर कॉलेज प्रबंध कमेटी अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र खत्री ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने 565 रियासतों को भारत में विलय कर एक मजबूत देश की स्थापना की थी। विभाग के भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी राजेश सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस 2014 से मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य लोगों को विघटनकारी तत्वों से सावधान रहने और एकता के महत्व के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता और भ्रष्टाचार से लड़ने का संकल्प लिया गया। प्रश्नोत्तरी के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। वहां गौरव सिंह, जीवन सिंह, दीपा सागर, फिरोजा, गुरचरण सिंह भुल्लर, संजना, अनंत जैन आदि थे। संवाद

बाजपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्कूली बच्चे।

बाजपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्कूली बच्चे।- फोटो : BAZPUR

बाजपुर में दो दिनी राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि।

बाजपुर में दो दिनी राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि।- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed