नगर में श्री सनातन धर्म रामलीला कमेटी ने रामलीला के समापन पर विजय जुलूस शोभायात्रा निकालकर दशहरा मनाया। बृहस्पतिवार शाम को श्री सनातन धर्म रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला के समापन पर विजय जुलूस शोभायात्रा नगर में गहलोत मार्केट से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए वापस श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल पर आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा के दौरान भगवान श्री राम ने रावण की सेना के बीच युद्ध के बाद रावण का पुतला भी दहन किया।
देर रात गहलोत मार्केट रामलीला प्रांगण में भगवान श्री राम के राज्याभिषेक के बाद कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहां श्री सनातन धर्म रामलीला कमेटी अध्यक्ष अजय शर्मा, उपाध्यक्ष महेंद्र कालरा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र चानना, राजकुमार छाबड़ा, राजीव कालरा, सीडी खुराना, विजय कालरा, अशोक गगनेजा, सुनील तनेजा, ज्ञान चंद गुप्ता, पूर्व चेयरमैन मो. शफी अंसारी आदि थे। संवाद

केलाखेड़ा में दहन होता रावण का पुतला।- फोटो : BAZPUR