{"_id":"6137b82a8ebc3ebde13694c5","slug":"cultural-programme-bazpur-news-hld4371598111","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व मनाया
विज्ञापन
बाजपुर गुरुद्वारा साहिब में आयोजित समागम में संगत।
- फोटो : BAZPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस दौरान ब्रहमज्ञानी बाबा बुड्डा साहिब जी के ग्रंथी स्थापना दिवस को समर्पित महान गुरमत समागम का आयोजन किया गया। समागम में दूर दराज से पहुंची संगत ने मत्था टेका और गुरु लंगर का प्रसाद ग्रहण किया।
मंगलवार को श्री गुरुद्वारा साहिब में आयोजित समागम में हजूरी रागी भाई हरभजन सिंह, कथावाचक भाई जसविंदर सिंह शहूर (शिरोमणि कमेटी अमृतसर वाले), ज्ञानी जप सिंह, प्रचारक मंजीत सिंह, हैड ग्रंथी राजेंद्र सिंह, खड़क सिंह ने शबद कीर्तन कर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की महिमा का गुणगान किया।
बताया कि बाबा बुड्डा साहिब जी अमृतसर साहिब के पहले ग्रंथी थे। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ की महानता और आदर्शों पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया। रागी जत्थों ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इस दौरान रागी जत्थों, कथावाचक और सेवकों को सरोपा देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस बीच श्री गुरुद्वारा साहिब परिसर स्थित श्री निशान साहिब जी पर श्रद्धापूर्वक चोला भी चढ़ाया गया। वहां गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी प्रधान मनमीत कौर, अवतार सिंह सैनी, हरदयाल सिंह, जसंवत सिंह, बाज सिंह, महेंद्रपाल सिंह, दर्शन सिंह, हरेंद्र सिंह, हरमंदर सिंह बरार, रणजीत सिंह, जसवंत सिंह आदि थे। (संवाद)

बाजपुर गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन करते रागी जत्थे।- फोटो : BAZPUR