फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural Procession

कालू सैयद बाबा की दरगाह तक निकाला शांति मार्च, चादरपोशी कर अमन की दुआ की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Cultural Procession
जसपुर में कालू सैयद बाबा की दरगाह तक पैदल मार्च निकालते लोग। - फोटो : KASHIPUR
जसपुर। कालू सैयद बाबा मजार संघर्ष समिति के सदस्यों ने पतरामपुर पुलिस चौकी से दरगाह शरीफ तक शांति मार्च निकाला और मजार पर चादरपोशी की। निगरानी समिति ने दरगाह के गुल्लक में अपना ताला डाल दिया है।
विज्ञापन

रविवार को पतरामपुर के लोगों ने धरनास्थल पतरामपुर पुलिस चौकी से कालू सैयद मजार तक पैदल मार्च किया। मजार पर पहुंच कर एसडीएम सीमा विश्वकर्मा की ओर से गठित निगरानी समिति ने मजार का चार्ज ले लिया। वक्फ बोर्ड के पूर्व नामित सदस्य हाजी हमीद की मौजूदगी में चार्ज की कार्यवाही हुई। इस दौरान लोगों ने दरगाह परिसर की सफाई की। दरगाह पर चादरपोशी कर अमन और खुशहाली की दुआएं की गईं। बता दें कि पतरामपुर संघर्ष समिति के सदस्य पिछले आठ दिनों से दरगाह से अवैध कब्जा हटाने की मांग के लिए पुलिस चौकी के सामने धरने पर बैठे थे। पैदल मार्च के दौरान कुंडा, काशीपुर थानों की पुलिस और पीएसी तैनात रही। वहां पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, शरीफ अहमद, जैबुल अहमद, शाहिद अली, मोहम्मद अय्यूब, अशरफ अली, आशीष चौबे, नीलकमल, अशोक सिद्धू , गुरनाम सिंग के अलावा निगरानी समिति के सदस्य भोगपुर ग्राम प्रधान सिमरनजीत कौर, पतरामपुर ग्राम प्रधान जसवीर कौर आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed