रुद्रपुर। नवरात्र पर्व पर लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित माता की चौकी में बरेली से आई गायिका बेबी अपर्णा ने भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके गाए तूने मुझे बुलाया शेरावालिए, चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है आदि भजनों पर भक्त झूमे।
नवरात्र की सप्तमी में मां भगवती के सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा अर्चना की गई। कोरोना काल के बीच भक्तों ने कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए मंदिरों में प्रवेश के दौरान सैनिटाइज व मास्क का प्रयोग किया। सोमवार को दुर्गा मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, दूधिया मंदिर, प्राचीन अटरिया मंदिर, शिव शिक्त मंदिर, नीलकंठ आदि मंदिरों में पूजा अर्चना कर कोरोना संक्रमण को खत्म करने की दुआ मांगी। लक्ष्मी नारायण मंदिर में सनातन धर्म युवा मंच की ओर से माता की चौकियों का आयोजन जारी रहा। चौकी लगने से पहले मंदिर में माता की पूजा अर्चना की गई। गायिका बेबी अपर्णा ने माता की भेंटें गाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहां पर युवा मंच के अध्यक्ष विजय विरमानी, राजेश छाबड़ा, राकेश सुखीजा, डॉ. मनप्रीत बठला, डॉ. मदनलाल बठला, डॉ. नैतिक बठला, गौरव तनेजा, रोहित जग्गा, चिराग कालरा आदि थे।