फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural

उत्तरायणी कौतिक उत्सव धूमधाम के साथ मनाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Cultural
बाजपुर में उत्तरायणी कौतिक उत्सव का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि। - फोटो : BAZPUR
पर्वतीय महासभा समिति की ओर से उत्तरायणी कौतिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव बरहैनी स्थित प्रगतिशील जूनियर हाईस्कूल परिसर में आयोजित उत्तरायणी कौतिक उत्सव का शुभारंभ पंडित केशवदत्त कांडपाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विभिन्न स्कूलों से पहुंचे छोटे-छोटे बच्चों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली लोकगीतों सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान अदम्य ममगई के प्यारी जन्म भूमि मेरो पहाड़ा, ठंडो रे ठंडो मेरा पहाड़ा की हवा गीत को दर्शकों ने खब सराहा।
विज्ञापन

समिति ने प्रस्तुति देने वाले बच्चों को सम्मानित किया। संचालन पीडी ममगई और मंजू ममगई ने किया। वहां समिति अध्यक्ष अध्यक्ष एलडी पंतौला, सुरेश चंद्र पांडे, पूरन चंद्र जोशी, वीरेंद्र बिष्ट, हरीश भट्ट, मोहन चंद्र पांडे, एनडी जोशी, खीम सिह दानू, केके जोशी धर्मेंद्र बसेड़ा, भगवंत सिंह मियान, लक्ष्मण सिंह मेहरा, नेहा, प्रेमा बिष्ट, हवलदार प्रसाद, छाया भटट, मोनिका, सुनीता टम्टा, उमा जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरायणी पर्व पर लोकनृत्यों से बांधा समा
शांतिपुरी। क्षेत्र में कोविड-19 के मद्देनजर एक दिवसीय उत्तरायणी मेले का आयोजन किया गया। मेले में बच्चों और महिलाओं ने लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां दीं। बृहस्पतिवार सुबह शांतिपुरी नंबर दो स्थित प्राइमरी स्कूल परिसर में आयोजित मेले में बच्चों, युवतियों और महिलाओं ने मेरो लहंगा के भले छजीरो सहित अनेक गीतों पर लोकनृत्य प्रस्तुत किया। महिला जागृति समूह की अध्यक्ष कविता तिवारी की अगुवाई में महिला समूह ने पहाड़ी व्यंजनों का स्टॉल लगाया था।
इसके अलावा समूहों ने स्टॉल पर मडुवे के बिस्कुट और केक भी रखे थे। कांग्रेस नेता डॉ. गणेश उपाध्याय, कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण बिष्ट और विनोद कोरंगा ने सामाजिक कार्यों के लिए विजेंदर जोशी और सोनू कार्की को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इससे पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपा देवी, शांतिपुरी नंबर दो की ग्राम प्रधान चंद्रकला कोरंगा, ग्राम प्रधान जवाहरनगर दीपा कांडपाल, शांतिपुरी नंबर 1 की ग्राम प्रधान बिमला जोशी, बीडीसी सदस्य लता पटवाल, नीता कोरंगा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर मेले का शुभारंभ किया। खिचड़ी का प्रसाद वितरित करने के बाद मेले का समापन किया गया। वहां मेला समिति के अध्यक्ष इंदर सिंह मेहता, राजेंद्र शर्मा, देवेंद्र कोरंगा, संजय पटवाल, देवी दत्त उपाध्याय, बिशन कोरंगा, संदीप कार्की, कैलाश जोशी, प्रेम आर्य, वीरेंद्र कोरंगा, वीरेंद्र जोशी आदि थे।
नानकमत्ता में सुंदरकांड का किया पाठ
नानकमत्ता। पर्वतीय संस्कृति उत्थान समिति की ओर से मकर संक्रांति, उत्तरायणी पर्व के अवसर पर सुंदरकांड एवं खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा कार्यक्रम के मुख्य यजमान रहे।
विधायक के कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष सुरेश जोशी ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष होने वाले उत्तरायणी महोत्सव को स्थगित कर दिया गया। समिति की बैठक में सर्वसम्मति से इस वर्ष सादगी से सुंदरकांड के पाठ का आयोजन करने का निर्णय लिया गया था।
पाठ के बाद प्रसाद वितरण और खिचड़ी साईं भोज हुआ। वहां नगर पंचायत के चेयरमैन प्रेम सिंह टुरना, समिति के अध्यक्ष सुदेश जोशी, सभासद धर्म सिंह बिष्ट, हीराचंद, सुरेश चंद, चिंतामणि जोशी, जसोद मेहता, जगदीश जोशी, हरिश्चंद्र सती, खिलानंद अटवाल, ओम नारायण राणा, कैलाश जोशी, अजय बाजपेयी, प्रकाश बिष्ट, दीपचंद आर्य आदि थे। (संवाद)

सादगी से मनाया उत्तरायणी पर्व
गदरपुर। कोविड-19 के चलते राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में उत्तरायणी पर्व सादगी के बीच वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-पाठ, हवन यज्ञ कर मनाया गया। इस दौरान सभी लोगों के सुख-समृद्धि की कामना की गई। पिछले वर्षों तक पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण की वजह से सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं किए गए थे। हवन यज्ञ में भूपेंद्र सिंह, सुरेश तिवारी, मनोज कांडपाल, डॉ. नवीन उपाध्याय, गजेंद्र सिंह बिष्ट, एडवोकेट वीर सिंह नेगी, नंदा बल्लभ भट्ट, मथुरा दत्त भट्ट, बलराम आर्य, कुंदन सिंह बिष्ट, बच्ची सिंह बिष्ट, प्रकाश चंद मिश्रा आदि थे। (संवाद)

फोटो   बाजपुर उत्तरायणी कौतिक उत्सव में सांस्कतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।

फोटो बाजपुर उत्तरायणी कौतिक उत्सव में सांस्कतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।- फोटो : BAZPUR

शांतिपुरी में उत्तरायणी मेले में लोकनृत्य प्रस्तुत करते प्रतिभागी।

शांतिपुरी में उत्तरायणी मेले में लोकनृत्य प्रस्तुत करते प्रतिभागी।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed