फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultral

कर्मों से ही महान बनता है मानव : महाराज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Cultral
केलाखेड़ा में मंदिर पर आयोजित सम्मेलन में भजन कीर्तन करते श्रद्धालु। - फोटो : BAZPUR
संत ध्यान प्रेमानंद महाराज, विज्ञान प्रेमानंद महाराज ने कहा कि कर्म को स्वार्थ से परमार्थ की ओर ले जाना ही मुक्ति है। कर्म का त्याग करने से मुक्ति नहीं मिलती है। कर्मों से मानव महान बनता है। इस दौरान भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर की गुंबद पर ध्वज पताका फहराया गया। सम्मेलन में भजन कीर्तन के दौरान श्रद्धालु झूम उठे।
विज्ञापन

शनिवार को गांव हरिपुरा में स्थित श्री अद्वैत स्वरूप विचार आश्रम में आयोजित सालाना संत सम्मेलन में संत ध्यान प्रेमानंद महाराज, विज्ञान प्रेमानंद महाराज ने कहा कि संत चौकीदार का कार्य कर मानव को सद्मार्ग पर ले जाने का कार्य करते हैं। संतों के ज्ञान से मनुष्य भव सागर को पार कर सकता है। जीवन अति दुर्लभ है और आत्मा अजर अमर है। मानव का मन ही उसे मोक्ष के द्वार ले जाता है क्योंकि मन से की हुई भक्ति से ही उसे परमात्मा के साक्षात्कार होते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कोरोना महामारी से बचने के लिए लोगों से एहतियात बरतने की अपील की। वहां संत हरि अनमोलानंद, विनीत प्रेमानंद, हरि संगीता नंद, श्याम प्रेमानंद, अध्यात्म प्रेमानंद, विनय प्रेमानंद, महंत देशराज कांबोज, कांता यादव, सी डी खुराना, तुलाराम यादव, सतीश कुमार जल्होत्रा, अनिल जल्होत्रा, पूर्णिमा तनेजा, ममता खुराना, सुदेश जल्होत्रा, रितु खुराना, पूनम, बाला, सोनिया, अंजू, प्रियंका, राजरानी, दीक्षांत यादव, विमला यादव, दिग्विजय सिंह, अक्षित यादव, अग्रिमा यादव, हिमानी, अंशुल, सुभाष, करन, समीक्षा, राजन, दीक्षा, शिवानी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में एक निर्धन कन्या की हुई शादी द्भकेलाखेड़ा। श्री अद्वैत स्वरूप विचार आश्रम हरिपुरा के संत अध्यात्म प्रेमानंद महाराज और महंत देशराज कांबोज की अगुवाई में मंदिर में एक निर्धन कन्या की शादी कराई गई। कन्या को उपहार भी दिए गए।
मंदिर में दुल्हन नेहा और दूल्हा राकेश निवासी मटकोटा गदरपुर ने एक दूसरे के गले में जय माला डाल कर विवाह रचाया। बाहर से आए सभी संतों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। जबकि पांच निर्धन कन्याओं को उपहार दिए गए। इन कन्याओं की शादी अगले महीने होगी। वहां भाजपा नेता रविंद्र बजाज, रुद्रपुर ब्लॉक प्रमुख पति विपिन जल्होत्रा, राजेंद्र पाल सिंह, शैलेंद्र शर्मा, राजरानी कांबोज आदि मौजूद रहे।

19 को गदरपुर में होगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
केलाखेड़ा। संत ध्यान प्रेमानंद महाराज ने बताया कि 19 दिसंबर को निशुल्क संपूर्ण शरीर जांच शिविर का आयोजन गदरपुर के गूलरभोज मोड़ पर स्थित आरोग्यम आयुर्वेदा में किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed