फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crowd took to the streets to get justice for the nurse in rudrapur

Rudrapur: दरिंदगी की शिकार नर्स को न्याय दिलाने को सड़क पर उतरा जनसैलाब, सीएम धामी से CBI जांच की मांग

Tue, 20 Aug 2024 11:23 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 20 Aug 2024 11:23 AM IST
सार

Rudrapur News: नर्स को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को सड़क पर जनसैलाब उतर पड़ा। लोगों ने मुख्य बाजार में पैदल मार्च निकाला और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।

विज्ञापन
Crowd took to the streets to get justice for the nurse in rudrapur
दरिंदगी की शिकार नर्स को न्याय दिलाने को सड़क पर उतरा जनसैलाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

रुद्रपुर में दरिंदगी की शिकार हुई नर्स को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को सड़क पर जनसैलाब उतर पड़ा। लोगों ने मुख्य बाजार में पैदल मार्च निकाला और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कोलकाता में हुई घटना पर भी आक्रोश जताते हुए महिला सुरक्षा के लिए कठोर कदम उठाने की मांग की।

सोमवार शाम तराई किसान संगठन सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के लोग गल्ला मंडी में एकत्र हुए। यहां से कैंडल मार्च निकाला जाना था लेकिन बारिश के कारण लोगों ने भीगते हुए मुख्य बाजार होते हुए महाराजा रणजीत सिंह पार्क तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान मृतका के परिजन भी शामिल हुए। लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर न्याय की मांग की।

विज्ञापन

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। नर्स के वास्तविक हत्यारों को पकड़ने के लिए सीबीआई जांच होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में नर्स और कोलकाता में डॉक्टर के साथ दरिंदगी ने पूरे देश काे झकझोर दिया। बेटियों को न्याय मिलना चाहिए। तराई किसान संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष तजिंदर सिंह विर्क ने कहा कि मृतका के परिजन भी पुलिस के खुलासे से संतुष्ट नहीं है। इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। दोषी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने तहसीलदार दिनेश कुटौला को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें नर्स हत्याकांड की सीबीआई जांच, परिजनों को 50 लाख का मुआवजा और मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग की गई। वहां व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा, युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, परवेज कुरैशी, सुब्रत विश्वास, अंकित गिरी, संजय आईस, दीपक ठुकराल, असलम, वसीम त्यागी, ललित मटियाली, आकाश कुमार, चेतन, रजत बिष्ट सहित अनेक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed