फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crowd of devotees gathered in Lakshmi Narayan temple in rudrapur

Shardiya Navratri 2023: लक्ष्मी नारायण मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मां के जयकारों से गूंजा मंदिर

Sun, 15 Oct 2023 04:58 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Sun, 15 Oct 2023 04:58 PM IST
सार

रुद्रपुर में नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मी नारायण मंदिर और प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सुख- समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

विज्ञापन
Crowd of devotees gathered in Lakshmi Narayan temple in rudrapur
शारदीय नवरात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज से शारदीय नवरात्रि शुरू हो गई है। रुद्रपुर में नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मी नारायण मंदिर और प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सुख- समृद्धि की कामना कर रहे हैं। मंदिर मां के जयकारों से गूंज उठा।

विज्ञापन


नवरात्रि के नौ दिनों में देवी के नौ रूपों की विशेष  आराधना होती है। जिसमें पहले दिन मां दुर्गा की शैलपुत्री के रूप में पूजा की जाती है। कहा जाता है कि शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा करने पर सुख- समृद्धि आती है। मां शैलपुत्री हिमालय राज की पुत्री है इसलिए मां को शैलपुत्री कहा जाता है। जो भी भक्त शैलपुत्री की आरती में शामिल होता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।
विज्ञापन


रुद्रपुर में शारदीय नवरात्रि के चलते लक्ष्मी नारायण मंदिर और प्राचीन शिव मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। वहीं, मंदिर प्रबंधन ने भक्तों के लिए अच्छी व्यवस्थाएं की है ताकि भक्तों को कोई भी दिक्कत ना हो। इसके अलावा मंदिर में पूरे दिन आरती और भजन-कीर्तन का कार्यक्रम रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed