फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youth's death in the accident, kin assault kills people

हादसे में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Fri, 08 Feb 2019 12:06 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Published by: अरुण कुमार Updated Fri, 08 Feb 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Youth's death in the accident, kin assault kills people
काशीपुर में मृतक शाहनेआलम की फाइल फोटो।  - फोटो : amar ujala

ट्रक की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को ट्रक चालक ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इधर, परिजनों ने युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


ग्राम किशनपुर मौलागढ़ स्वार (रामपुर) निवासी शाहनेआलम (18) पुत्र इदरीश को ग्राम लामीखेड़ा निवासी एक ट्रक चालक बुलाकर अपने साथ ले गया लेकिन शाम तक भी शाहनेआलम घर नहीं पहुंचा। बुधवार देर रात मुरादाबाद रोड स्थित एक पेपर मिल में ट्रक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक चालक ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मृतक की मौत दुर्घटना मान रही है, जबकि परिजनों ने युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक के बड़े भाई शफीक ने बताया कि लामीखेड़ा निवासी एक ट्रक चालक उसके भाई को साथ लेकर गया था। ग्राम जाफरा ठाकरद्वारा निवासी फुफेरे भाई मारूफ ने देर रात शाहनेआलम की मौत होने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके भाई के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। उन्होंने आशंका जताई कि उनके भाई की हत्या की गई हैं। मृतक आठ भाई-बहनों में सबसे छोटा था। तीन भाई और एक बहन का विवाह हो चुका है। मई में बड़ी बहन फरजाना की शादी होनी है। इधर, पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. विकास गहलौत ने बताया कि मृतक के पेट में आंतरिक चोंटें थीं। नाक और कान से भी खून रिस रहा था। उन्होंने आशंका जताई कि ट्रक की टक्कर से पेट में आंतरिक चोट लगने से मौत हुई होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed