फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youth killed in accidents

हादसों में युवकों की मौत

Mon, 01 May 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Mon, 01 May 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Youth killed in accidents
एक्‍सीडेंट - फोटो : अमर उजाला

दो अलग अलग घटनाओं में वाहनों की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। 

विज्ञापन


शनिवार देर रात ग्राम जुड़का नंबर दो निवासी पवन कुमार (20) पुत्र नरेश बाइक पर सवार होकर ड्यूटी जा रहा था। ग्राम खरमासा स्थित पूजा स्टोन क्रशर के पास अज्ञात वाहन चालक बाइक को टक्कर मारकर फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पवन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। ग्राम प्रधान होशियार सिंह ने बताया कि पुलिस को तहरीर दी जा रही है। उधर ग्राम मानपुर ठाकुरद्वारा मुरादाबाद निवासी अनमोल (30) पुत्र अनिल मिश्रा ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महुवाखेड़ागंज और शिवलालपुर अमरझंडा के बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम टोयोटा (यूपी21एएन7424) ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार अनमोल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के डीसीएम चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है। घटना की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।


 मृतक के फुफेरे भाई पंकज शर्मा ने बताया कि मृतक के पिता मजदूरी करते हैं। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई उदित पढ़ाई करता है। एक बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। उसने बताया कि अनमोल की शादी दो साल पहले हुई थी। उसका आठ महीना का एक बेटा है। मृतक महुवाखेड़ागंज में एसआईएस प्रोसीजर कंपनी में गार्ड था। परिजनों ने पैगा पुलिस चौकी में तहरीर दी है। 

चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था पवन
ग्राम प्रधान होशियार सिंह ने बताया कि मृतक पवन गरीब बहुत ही गरीब परिवार से था। वह दो साल से रामनगर रोड स्थित बाबा बालक नाथ पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था। वह चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। छोटा भाई उदित नौ साल का है। दो छोटी बहनें हैं। उसके पिता मजदूरी करते हैं। प्रधान ने बताया कि पवन का स्वभाव बहुत ही अच्छा था। पिता ने मेहनत मजदूरी करके बेटे को इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई कराई। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक होने पर मृतक पवन ने परिवार का बोझ अपने कंधों पर उठा लिया। वह पेट्रोल पंप पर नौकरी करने लगा। इससे परिवार आर्थिक संकट से उबर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed