{"_id":"5aaabcc64f1c1b71778b5a0a","slug":"young-man-died-while-standing-in-the-bank-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक की लाइन में खड़ा युवक गश खाकर गिरा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक की लाइन में खड़ा युवक गश खाकर गिरा, मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
नोटबंदी के फैसले से मोदी सरकार के खिलाफ हुए व्यापारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालपुर में बैंक की लाइन में पैसे निकालने के लिए खड़ा युवक गश खाकर गिर गया, अस्पताल ले जाने तक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
किच्छा के चुटकी देवरिया गांव निवासी दीपक पासवान (19) पुत्र राकेश पासवान शिमला पिस्तौर स्थित फैक्ट्री में श्रमिक था। बृहस्पतिवार दोपहर दीपक लालपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में पैसे निकालने पहुंचा।
दीपक बैंक की लाइन में खड़ा था इसी बीच उसे चक्कर आया और वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। आनन-फानन में बैंक कर्मी अंकित रस्तोगी दीपक को जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
डॉक्टर फिलहाल हार्ट अटैक को दीपक की मौत का कारण मान रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। दीपक तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। ब्यूरो