{"_id":"5bedc397bdec2269812a9c83","slug":"wood-was-hidden","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्चे मकान में छिपाए थे 26 गिल्टे, 233 सागौन के फ्रेम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्चे मकान में छिपाए थे 26 गिल्टे, 233 सागौन के फ्रेम
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा।
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खटीमा में वन सुरक्षा टीम द्वारा पकड़ी गई लकड़ी।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन सुरक्षा बल प्रभाग हल्द्वानी ने किलपुरा रेंज के पिपलिया गांव के एक घर से करीब तीन लाख रुपये मूल्य के सागौन, शीशम और साल के गिल्टे और चिरान की लकड़ी पकड़ी है। इसमें 26 गिल्टे सागौन, आठ गिल्टे शीशम के साथ ही साल के चिरे हुए दो और सागौन के 233 फ्रेम बरामद हुए हैं। टीम ने आरोपी सहित लकड़ी को उप प्रभागीय अधिकारी खटीमा और किलपुरा रेंज के रेंजरों को आगे की कार्रवाई के लिए सौंप दिया है।
विज्ञापन
खनन एवं लकड़ी चोरी अभियान के तहत वन सुरक्षा बल तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के रेंजर सुनील गैरोला के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार दोपहर किलपुरा रेंज के अंतर्गत आने वाले गांव पिपलिया निवासी रंजीत सिंह के घर में छापा मारा।
विज्ञापन
टीम ने भारी संख्या में सागौन, शीशम और साल के गिल्टे और चिरान की लकड़ी पकड़ी। यह लकड़ी घर के पीछे बने कच्चे मकान में भूसे के अंदर छिपाकर रखी गई थी। पूछताछ में गृहस्वामी के पास इस लकड़ी के कोई अभिलेख न मिलने पर टीम ने आरोपी सहित लकड़ी को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
रेंजर गैरोला ने बताया कि बरामद लकड़ी में सागौन के 26 गिल्टे, शीशम के आठ और साल के दो चिरे हुए गिल्टे के साथ ही 233 फ्रेम बरामद हुए हैं। बताया कि आगे की कार्रवाई के लिए गिरफ्तार आरोपी रंजीत सिंह और माल को उप प्रभागीय वनाधिकारी बाबूलाल और किलपुरा रेंज के रेंजर किरन कफल्टिया के सुपुर्द कर दिया है। वन सुरक्षा टीम में वन दरोगा दीवान सिंह, देवी प्रसाद बडोला, अमर सिंह बिष्ट, जयदीप जोशी, संजय कुमार आदि थे।