फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   woman worker killed in kashipur

महिला मजदूर की धारदार हथियार से हत्या

Wed, 27 Sep 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Wed, 27 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
woman worker killed in kashipur
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र की पर्वत कुंज कालोनी में महिला मजदूर की सोमवार रात हत्या कर दी गई। उसके सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया। हत्यारे उसका शव धान के खेत में छिपा गए थे। मृतका के बेटे ने राजमिस्त्री पर हत्या करने का संदेह व्यक्त करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


बिहार के कटिहार थाना कालीगंज निवासी मनीचंद ने 14 साल पहले दूसरी शादी की थी। इससे पहली पत्नी मीरा नाराज हो गई और अपने चार साल के बेटे अरुण को लेकर काशीपुर आ गई। मीरा (42) कुंडेश्वरी में पानी की टंकी के पास झोपड़ी डालकर रह रही थी। कुछ माह पहले उसने पर्वत कुंज कालोनी में एक हजार वर्ग फुट का प्लाट लिया। 
विज्ञापन


वह इसी प्लाट पर झोपड़ी डालकर रह रही थी। मां-बेटे भवनों के निर्माण कार्य में मजदूरी करते थे। रात करीब साढ़े दस बजे अरुण ने कुंडेश्वरी चौकी पहुंचकर सूचना दी कि उसकी मां घर पर नहीं है। घर के आंगन में खून पड़ा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो मकान से कुछ दूर धान के खेत में मीरा का शव पड़ा मिला। उसका चेहरा क्षत-विक्षत था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ राजेश भट्ट और कोतवाल चंचल शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। मृतका के पुत्र अरुण ने बताया कि सोमवार रात साढ़े नौ बजे वह अपने मित्र नितिन के साथ रामलीला देखने गया था। उस समय मोहल्ला अल्ली खां निवासी सरफराज उसके घर पर था। एक घंटे बाद घर लौटा तो दरवाजे पर सांकल लगी थी। अंदर देखा तो मां नहीं थी। उसने अपनी मां के मोबाइल पर कॉल की, लेकिन फोन बंद मिला।


पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव ग्रामीणों की सपुर्दगी में दे दिया। मृतका के पुत्र की तहरीर पर मोहल्ला अल्ली खां निवासी सरफराज के खिलाफ हत्या का संदेह जताते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed