फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Woman stole three month's innocent

तीन माह के मासूम को चुरा ले गई महिला

Tue, 14 Nov 2017 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुदपुर।
अमर उजाला ब्यूरो रुदपुर। Updated Tue, 14 Nov 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
Woman stole three month's innocent
रुद्रपुर कोतवाली में बरामद बच्चे को मां को सौंपते एसएसपी - फोटो : amar ujala
एक घर से चुराए गए मासूम को पुलिस ने आठ घंटे की भागदौड़ के बाद बरामद करने में सफलता हासिल की है। लंबे समय तक संतान का सुख से वंचित महिला ने वारदात को अंजाम दिया। कोतवाली में बच्चे को पाकर उसके माता-पिता गद्गद् हो गए। पुलिस मासूम के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


बाजार चौकी क्षेत्र के आरआर कवाटर में सोनू अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है। सोमवार को किसी रिश्तेदार का देहांत होने पर सोनू अपनी पत्नी पिंकी और बेटे अभिजोत को लेकर वहां चला गया था। उसने घर पर तीन माह के बेटे हर्मन की देखभाल की जिम्मेदारी किराये पर रहने वाली दिव्या बिष्ट को सौंपी थी। कुछ देर बाद जब सोनू वापस लौटा तो उसने घर से बच्चे को गायब पाया। पूछताछ में दिव्या ने सोनू को उन्हीं के रिश्तेदार द्वारा बच्चा ले जाने की बात कही। सोनू ने बताया कि उन्होंने किसी रिश्तेदार को बच्चा लेने नहीं भेजा था। इसके बाद पुलिस के साथ ही परिजन भी बच्चे की तलाश में जुट गए थे। सोनू के घर से कुछ दूरी पर ही लगे सीसीटीवी कैमरे में एक अंजान महिला बच्चे को ले जाते हुए दिखी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही संदिग्ध स्थानों पर छानबीन की लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया।
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. सदानंद दाते भी भारी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे और मामले की जानकारी ली थी। सीओ स्वतंत्र कुमार के नेतृत्व में कोतवाल तुषार बोरा, बाजार चौकी प्रभारी जसविंदर सिंह, आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी गणेश दत्त भट्ट को बच्चे की तलास में लगा दिया। काफी छानबीन और लोगों से पूछताछ करने के बाद टीम ने सुभाष कॉलोनी स्थित टाइल्स् फैक्ट्री के पास से एक महिला को मासूम बच्चे के साथ दबोच लिया। शिनाख्त करने पर महिला की पहचान बिलासपुर निवासी 36 वर्षीय शांति कौर पत्नी रामसिंह के रुप में हुई। पुलिस के अनुसार शांति कौर ने बच्चे ना होने के कारण उसने मासूम हर्मन को चुराया था। एसएसपी डा. सदानंद दाते ने बरामद हर्मन को कोतवाली में उसके माता पिता के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मासूम के पिता सोनू की तहरीर पर शांति कौर के खिलाफ मुकदमा लिखने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां के निकले आंसू, किरायेदार को राहत
तीन वर्ष के मासूम को महिला द्वारा चुराये जाने के मामले में मासूम की बरामदगी के बाद जहां खुशी से मां की आंखू में आंसू निकल गए। वह मासूम को गले लगाकर रोती भी रही। बच्चे चोरी में मिलीभगत के आरोप झेल रही सोनू की किरायेदार दिव्या को भी राहत मिली। मासूम के गायब होने के बाद पुलिस ने किरायेदार महिला को पूछताछ के लिए अपनी हिरासत में लिया था।


कोतवाली में रहा लोगों का जमावड़ा
महिला द्वारा चुराये गये मासूम की बरामदगी की सूचना मिलते ही शहर के दर्जनों लोग कोतवाली पहुंच गये। विधायक राजकुमार ठुकराल सहित कईं गणमान्य लोगों ने पुलिस के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। महिलाएं भी काफी देर तक कोतवाली में डेरा जमाए रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed