फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   woman killed due to beating

इतना पीटा कि चली गई जान

Thu, 28 Dec 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Thu, 28 Dec 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
woman killed due to beating
मां की मौत से अंजान मासूम। - फोटो : अमर उजाला

गांव बेरिया दौलत में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। उसके शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान हैं। आरोप है कि ससुरालियों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिव्यांग पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सास और दोनों देवर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि विवाहिता ने मंगलवार को मायके वालों को फोन कर देवर पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन


दिनेशपुर के नेतानगर निवासी साहब सिंह की पुत्री ज्योति की शादी सात माह पहले गांव बेरिया दौलत पक्का फार्म निवासी गुरमीत सिंह के साथ हुई थी। मंगलवार को ज्योति कौर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके ननदोई अर्जुन सिंह की सूचना पर मृतका के पिता साहब सिंह और बहन राजदीप कौर सहित मायके के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने ज्योति को चारपाई पर मृत पाया। उसके शरीर पर चोट के निशान पड़े थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक कमरे से मृतका के मौजे और टूटा क्लिप भी मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया, ससुर चैन सिंह को छोड़कर घर के अन्य लोग फरार हो गए। 
विज्ञापन


सूचना पर एएसपी डा. जगदीश चंद, तहसीलदार केपी सिंह, सीओ महेश बिन्जोला, एसओ वीरेंद्र रमोला सहित पुलिस और राजस्व टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। एएसपी ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट से महिला की मौत के कारणों का पता चलेगा। शरीर पर चोट के निशान होने से प्रतीत होता है कि विवाद के चलते मारपीट हुई है। इधर, मृतका के पिता साहब सिंह ने थाने में दी तहरीर में दहेज की खातिर पति गुरमीत सिंह, देवर सतनाम सिंह, सुरजीत सिंह और सास अमरजीत कौर पर पीट पीटकर ज्योति की हत्या करने और घटना के कई घंटे बाद सूचना देने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों के खिलाफ धारा 302, 798(ए), 304 बी, 3/4 दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां की मौत से अनाथ हो गया मासूम
ज्योति की मौत होने के बाद उसका दो साल का बेटा सिमरन सिंह अनाथ हो गया। मृतका के पिता साहब सिंह ने मासूम सिमरन को अपने साथ ले जाने की बात कही है। ज्योति के पिता साहब सिंह और बहन राजदीप कौर ने बताया शादी से करीब ढाई साल पहले ज्योति का गांव निवासी युवक ने यौन शोषण किया था, जिसके चलते ज्योति गर्भवती हो गई थी। रजामंदी के तहत ज्योति को उसी युवक के साथ बिना ब्याह के उसके घर बैठा दिया था। उसी के घर ज्योति ने एक पुत्र को जन्म दिया। उसके बाद मनमुटाव के चलते ज्योति मासूम बच्चे को लेकर मायके आ गई। सात महीने पहले ज्योति की शादी बाजपुर के गांव बेरिया दौलत पक्का फार्म निवासी दिव्यांग गुरमीत सिंह के साथ कर दी गई। उसके साथ मासूम बालक भी था। ज्योति ने पिछले दिनों दहेज की खातिर प्रताड़ित करने की बात कही थी। गुरमीत सिंह दिनेशपुर जयनगर में ढाबा चलाता है। ज्योति को उसका देवर सतनाम सिंह आए दिन परेशान करता था। 


देवर ने विदेश जाने को बनवाया था पासपोर्ट 
मृतका के पिता साहब सिंह ने बताया ज्योति का देवर सतनाम सिंह ने पासपोर्ट बनवाया है। बहुत जल्द उसे दुबई जाना है। पुलिस ने घर की तलाशी ली, लेकिन कोई पासपोर्ट नही मिला। एएसपी डा. जगदीश चंद ने बताया कि विदेश जाने वाले सतनाम सिंह को पकड़ने के लिए उच्च स्तर पर रिपोर्ट भेजी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed